
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक महिला को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। आरोप है कि बेटी के अपहरण की रंजिश में महिला को गोली मारी गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मामला बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र का है।
बेटी के अपहरण से जुड़ा मामला
जानकारी के अनुसार घायल महिला अनुपा का कहना है कि 12 जून को उनकी बेटी का कथित रूप से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस अबतक उनकी बेटी को बरामद नहीं कर सकी है।
ये भी पढ़ें: बांदा में पुजारी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, शिष्या और मामा गिरफ्तार
कहा कि आरोपी पक्ष ने रंजिशन उनपर हमला करते हुए गोली मार दी है। घटना उस समय हुई है जब वह पति के साथ बाइक से छोटी बेटी को लेने जा रहीं थीं।
चार लोगों को घटना करने का आरोप
घायल महिला ने कहा कि रास्ते उनकी बाइक रुकवाते हुए चार लोगों ने घटना की है। महिला का आरोप है कि गोली मारने वाले उनसे बेटी के अपहरण के मामले में खुन्नस खाए हुए थे।
ये भी पढ़ें: बांदा SP की सख्त कार्रवाई, बबेरू इंस्पेक्टर हटाए गए-6 और इधर से उधर
किसी तरह उन्होंने कमासिन थाने पहुंचकर पुलिस से मदद ली। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीओ बबेरू ने मामले में कही यह बात..
घायल महिला का कहना है कि आरोपियों ने कहा है कि दो मर्डर हम पहले कर चुके हैं। उधर, सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला का अस्पताल में हैं। उनकी हालत सामान्य है।
ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में सिपाही की नदी में डूबने से मौत-कानपुर नगर के निवासी..
बांदा में पुजारी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, शिष्या और मामा गिरफ्तार
