
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से दुखद समाचार है। बांदा पुलिस के एक सिपाही की नदी में डूबने से मौत हो गई। सिपाही अनुराग सिंह भदौरिया बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में तैनात थे। सीओ (सदर) सौरभ सिंह का कहना है कि वह थाने से यमुना नदी के संगम स्थल पर नहाने गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश कराई। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से उनका शव बरामद किया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर
सीओ सदर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उधर, परिजनों को सूचना कराई गई है। वह 2019 बैच के आरक्षी थे। मूलरूप से कानपुर नगर के रहने वाले थे।
ये भी पढ़ें: बांदा सपा में संग्राम, आपस में भिड़े सांसद और विधायक, सामने आई गुटबाजी
बांदा सपा में संग्राम, आपस में भिड़े सांसद और विधायक, सामने आई गुटबाजी
ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..
बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर
बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..
बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन
