
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में बिना नक्शा पास कराए बने पांच मैरिज हॉल विकास प्राधिकरण ने सील कर दिए हैं। शहर में पांच मैरिज हाॅल सील होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बांदा शहर में यह कार्रवाई बीडीए ने न्यायालय के आदेश पर की है। बीडीए सचिव का कहना है कि ऐसे बाकी मैरिज हाॅल को भी जल्द ही सील किया जाएगा। जिनके भवनों का नक्शा पास नहीं कराया गया है।
बिना नक्शा पास कराए बने थे सभी
बीडीए के सचिव मदन मोहन वर्मा का कहना है कि इन पांचों मैरिज हॉल संचालकों को नक्शा पास कराने के लिए कई बार नोटिस दिए गए। लेकिन संचालकों ने नक्शे पास नहीं कराए। बीडीए सचिव का कहना है कि जिन भवनों का नक्शा पास नहीं है।
ये भी पढ़ें: ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..
उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी। कहा कि बाकी बिना नक्शे वाले मैरिज हॉलों को सोमवार तक सील कर दिया जाएगा। उधर, अग्निशमन विभाग के सीएफओ मतलूब हुसैन, नायब तहसीलदार भी इस कार्रवाई के दौरान फोर्स के साथ मौजूद रहे।
इन मैरिज हाॅल को किया गया सीज..
आज जिन मैरिज हॉल को सील किया है उनमें कालूकुआं में स्थित सिटी गार्डन और कृष्णा कुंज मैरिज हाॅल शामिल हैं। साथ ही तिंदवारी रोड स्थित प्रतीक गेस्ट हाउस भी सील हुआ है। इसी तरह चमरौली रोड पर संगम मैरिज हॉल व तिंदवारी बाईपास पर मॉडल मैरिज हॉल को भी सील किया गया है।
बीडीए की इस कार्रवाई से बाकी मैरिज हाल वालों में भी हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि शहर में ज्यादातर मैरिज हाॅल वालों ने नक्शा पास नहीं कराया हुआ है।
ये भी पढ़ें: ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..
ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..
बांदा में अवैध खनन! मानसून में बंद होने बजाए बालू खनन और तेज
बांदा में भीषण हादसा, 3 युवकों की गई जानें, शादी कार्ड बांटकर लौटते समय..
बांदा एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में दो सिपाही लाइन हाजिर
