Tuesday, June 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में दो सिपाही लाइन हाजिर

 

banda-two-constables-sent-to-policelines-over-illegal-mining

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने बड़ी कार्रवाई की है। दो सिपाही अवैध खनन के आरोपों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर लाइन हाजिर किए गए हैं। दोनों सिपाही पर अवैध खनन में संलिप्तता के आरोप ग्रामीणों ने लगाए थे। इसके बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। बांदा के पुलिस विभाग कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा है।

करतल चौकी पर तैनात थे दोनों सिपाही

जानकारी के अनुसार, नरैनी थाना क्षेत्र में करतल चौकी के दो सिपाहियों पर अवैध खनन में संलिप्त रहने के आरोप थे। बताते हैं कि करतल चौकी पर तैनात सिपाही रुपेंद्र और पवन पर अवैध खनन और परिवहन के आरोप थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब इस मामले की जांच सीओ नरैनी को सौंपी गई है।बताया जाता है कि करतल क्षेत्र के बिलहरका गांव के जगपाल, सुमित, धीरज, कल्याण आदि ने डीएम से शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें: बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार

ग्रामीणों का आरोप था कि दोनों सिपाही क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहन निकलवाते हैं। आरोप था कि विरोध पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।

पहले भी लगते रहे हैं पुलिस पर आरोप

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने प्राथमिकी जांच कराई। इसके बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।

सीओ नरैनी प्रवीण यादव को मामले की जांच सौंपी गई है। बताते चलें कि बांदा में पुलिस कर्मियों पर अवैध खनन को लेकर आरोप लगते रहते हैं। कई बार कार्रवाई भी हो चुकी है।

बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत