Tuesday, June 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: ​मोहर्रम का चांद नजर आते ही शुरू हुआ मजलिसों का सिलसिला

Muharram moon sighted

समरनीती न्यूज, बांदा: माहे मुहर्रम का चांद दिखाई देते ही इमामबारगाहों-अजाखानों में मजलिस, मातम व नौहाख्वानी का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को शाम 5 बजे से विभिन्न इमामबारगाहों पर आयोजित मजलिसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। साथ ही शहीदाने करबला, हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को खिराजे अकीदत पेश किया। ​

गाजीपुर से आए मौलाना सैयद हैदर करबलाई साहब

इस सिलसिले की पहली मजलिस का आयोजन शाम 5 बजे पूर्वी कोठी, डिग्गी चौराहा स्थित इमामबारगाह में हुआ। इसमें गाजीपुर से तशरीफ लाए मौलाना सैयद हैदर करबलाई साहब ने मिम्बर से खिताब फरमाया। अंत में शोहदाये करबला के मसायब मरसिये में बयान किए। इस दौरान अली इमाम आब्दी, मिर्जा यावर हुसैन, अली अकबर, शोएब रिजवी, जफर रजा समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार

दुखद: लखनऊ में कोचिंग में आग-15 की मौत, 12 छात्र-3 छात्राएं, CM Yogi..

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार