
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक ‘डबल मनी गैंग’ का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशों पर तिंदवारी पुलिस ने ‘डबल मनी गैंग’ का भंडाफोड़ कर नकली साधु समेत 3 को गिरफ्तार किया। ये तीनों साधु वेशभूषा में टप्पेबाजी कर लोगों को ठग लेते थे। पुलिस ने तीनों टप्पेबाजों के कब्जे से टप्पेबाजी कर ठगी गई 75.2 हजार की नकदी, अवैध तमंचा, चार पहिया वाहन समेत अन्य सामान बरामद किया है।
रकम दो गुनी करने का लालच और उड़ा लिए 50 हजार
जानकारी के अनुसार, तिंदवारी पुलिस ने साधु भेष धारण कर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के पिंगरी निवासी अजय नाथ, गौतमबुद्ध नगर के विररख के नवाब नाथ तथा हरियाणा के पलवल के हसनपुर निवासी गौरव नाथ के रूप में हुई है।

फतेहपुर के मनीष साहू ने तिंदवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि फतेहपुर से बांदा जाते समय बेंदाघाट चौराहे के पास साधु के भेष में एक व्यक्ति मिला।
ये भी पढ़ें: यूपी: रेप आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का ईनाम
उसने रुपए दोगुना करने का लालच दिया और बातों में उलझा लिया। तभी चार कार से दो और लोग वहां पहुंचे। दोनों ने उसकी कार में रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। बाद में तीनों ही कार में बैठकर चले गए। तिंदवारी पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए तीनों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने तीनों भिडौरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के लगभग 75 हजार रुपए, अवैध तमंचा और कार समेत अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में बताया कि बांदा शहर में रेलवे स्टेशन के पास भी तीनों ने महिला के आभूषण चुराए थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत
पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में तिंदवारी एसओ संदीप पटेल, बेंदाघाट चोकी इंचार्ज संतोष सिंह, उप निरीक्षक गजेंद्र आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..
बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..
बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत
