Tuesday, June 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भीषण हादसा, 3 युवकों की गई जानें, शादी कार्ड बांटकर लौटते समय..

Three youths killed in horrific accident in Banda
मृतकों की फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक भीषण हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे में 3 युवकों की जानें चली गईं। इनमें से एक युवक अपनी शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था। हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकें आमने-सामने तेज रफ्तार में टकरा गईं। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बाइकों की तेज टक्कर से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव के रामजी (22) रात लगभग 9 बजे अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। वह बाइक पर सवार थे। वहीं दूसरी बाइक से चौसड़ के राजू (38) अपनी ननिहाल के ग्राम पारा बिहारी के राहुल (16) के साथ बाइक से जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार

बताते हैं कि चौसड़-ओरन मार्ग पर दौली-बारा गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

परिवार के लोग तीनों को आनन-फानन में अस्पताल ले गए। वहां से तीनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है। उधर, हादसे के बाद शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: बांदा एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में दो सिपाही लाइन हाजिर  

बांदा एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में दो सिपाही लाइन हाजिर

बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार