
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दुकानदार से हुई लूट की घटना करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बताते हैं कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम को देखा तो गोली चला दी। फिर पुलिस ने खुद को बचाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश जारी है। वहीं पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूट की रकम, तमंचा-कारतूस और बाइक आदि सामान बरामद किया है।
पैलानी थाना क्षेत्र में हुई थी दुकानदार से लूट
जानकारी के अनुसार, पैलानी के ग्राम गड़ोला के संदीप के साथ बीती 20 जून को लूट हुई थी। घटना उस समय हुई जब वह चाउमीन की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में नरैली गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नगदी लूटी ली।
ये भी पढ़ें: बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने
सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। बीती रात ग्राम मरझा-पड़ेरी मार्ग पर एक बाइक पर तीन संदिग्ध लोग बैठे दिखाई दिए।
पुलिस टीम को देखते ही चलाई गोली, एक फरार
थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों को पकड़े की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
वहीं एक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस व लूट के 3 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने का कहना है कि पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल किया है।
पहले लूट-हत्या में जेल जा चुका अभियुक्त भास्कर
बताया जाता है कि अभियुक्त राम उर्फ भास्कर पुत्र जयनारायन पहले भी लूट, हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पैलानी के नरौली गांव के राम उर्फ भास्कर पुत्र जयनारायन, रवि प्रकाश पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी पैलानी, कृष्ण प्रताप सिंह, इकरार अहमद आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: हत्या या आत्महत्या, बांदा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव-ये आरोप..
बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने
बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार
बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
हत्या या आत्महत्या, बांदा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव-ये आरोप..
बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..
