Sunday, June 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने

Priest murdered in Banda
मृतक पुजारी की फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक पुजारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधापुरवा मजरा भज्जी का पुरवा की है। बताया जाताहै कि वहां रहने वाले पुजारी सच्चिदानंद (70) की शनिवार रात लगभग ढाई बजे अज्ञात लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

शिष्या ने मचाया शोर-ग्रामीण पहुंचे

जानकारी के अनुसार पास में सो रही पुजारी की एमपी के पन्ना जिला निवासी शिष्या रोशनी ने देखा तो शोर मचाया।

Priest murdered in Banda
मृतक के परिजन।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही हत्या करने वाले भाग चुके थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताते हैं कि सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक और कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

Priest murdered in Banda

फोरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वायड के जरिए पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए।

ये भी पढ़ें: बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद में वारदात होना लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना से गांव में मचा हड़कंप

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, हत्या की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। वृद्ध पुजारी घर से अलग खेत पर बने मंदिर की छत पर अक्सर सो जाते थे। घटना के समय भी मंदिर की छत पर ही सो रहे थे।

ये भी पढ़ें: यूपी: रेप आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का ईनाम

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार

यूपी: रेप आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का ईनाम