बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक पुजारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधापुरवा मजरा भज्जी का पुरवा की है। बताया जाताहै कि वहां रहने वाले पुजारी सच्चिदानंद (70) की शनिवार रात लगभग ढाई बजे अज्ञात लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी।
शिष्या ने मचाया शोर-ग्रामीण पहुंचे
जानकारी के अनुसार पास में सो रही पुजारी की एमपी के पन्ना जिला निवासी शिष्या रोशनी ने देखा तो शोर मचाया।
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही हत्या करने वाले भाग चुके थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताते हैं कि सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक और कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
फोरेंसिक...
