Wednesday, June 17सही समय पर सच्ची खबर...

हत्या या आत्महत्या, बांदा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव-ये आरोप..

Murder or suicide? Young man's body found on railway tracks in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला हत्या या आत्महत्या में उलझ गया है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखा गया है। पूरा मामला बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र का है। हत्या या आत्महत्या में उलझा है।

भाई ने लगाए ये आरोप..

जानकारी के अनुसार, मटौंध घुराहा थोक मोहल्ला निवासी मृतक के भाई नीरज का कहना है कि उनके भाई जितेंद्र का गांव की एक युवती से प्रेमप्रसंग था। मृतक के भाई ने कहा कि उन्हीं लोगों पर शक है।

ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

मां नन्ही देवी ने बेटे को समझाते हुए युवती से दूर रहने की सलाह दी थी। शाम को जितेंद्र घर से निकले। इसके बाद रात में मटौंध रेलवे स्टेशन से दूर रेलवे ट्रैक पर शव मिला। बताया जाता है कि रेलवे पटरी के किनारे लगे पत्थर पर मृतक का नाम लिखा था। उसका गमछा रेलवे पटरी के पास बंधा था।

पुलिस बोली, चल रही जांच

उधर, थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का सही कारण पता चलेगा।

ये भी पढ़ें: बांदा के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी अवधेश कपूर की पत्नी ममता कपूर के निधन से शोक की लहर-19 को श्राद्ध भोज 

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत

बांदा में युवाओं ने DM को अवैध खनन के खिलाफ दिया ज्ञापन

बांदा में कांग्रेस का ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

बांदा में बड़ी घटना, नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत

बांदा: घर में चला रहा था नकली गुटखा फैक्ट्री-पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा

बांदा में पेयजल जलसंकट को लेकर ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी