
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा क्षेत्र के कोर्रही गांव में बीती रात दामाद ने सास की हत्या कर दी। हत्यारोपी लवकुश समेत तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। उधर, वारदात के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस पूरे मामले में साक्ष्य जुटाने में लगी है। बेटी ने ही मां की हत्या की रिपोर्ट पति समेत तीन लोगों के खिलाफ लिखाई है।
यह है पूरा मामला
बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में बेटी आलिया ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया है। आलिया का कहना है कि उसने गांव के ही आरोपी युवक लवकुश वर्मा से प्रेम विवाह किया था।
ये भी पढ़ें: Banda City: मोबाइल खोलेगा अंजली की मौत का राज! छानबीन में जुटी पुलिस
उसकी मां बानो इस शादी से नाखुश थीं। मां लगातार बेटी की शादी का विरोध कर रही थीं। इसी खुन्नस में लवकुश ने दो अन्य के साथ मिलकर सास बानो की हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें: बांदा के बिसंडा में बड़ी घटना, घर में सो रही विवाहिता से रेप-मुकदमा
सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते शादी का विरोध कर पर आरोपियों ने विधवा महिला की हत्या की है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है।
संबंधित मुख्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या
बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या
बांदा के बिसंडा में बड़ी घटना, घर में सो रही विवाहिता से रेप-मुकदमा
Banda City: मोबाइल खोलेगा अंजली की मौत का राज! छानबीन में जुटी पुलिस
बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल
