Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Binsda News

बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या

बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में एक बड़ी वारदात सामने आई है। बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में यह सनसनीखेज वारदात हुई है। एक दामाद ने बेटी के सामने उसकी मां की नृशंस हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्याभियुक्त दामाद समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। लव मैरिज से नाराज थी सास जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में बेटी आलिया ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया है। आलिया का कहना है कि उसने गांव के ही आरोपी युवक लवकुश वर्मा से प्रेम विवाह किया था। उसकी मां बानो इस शादी से नाखुश थीं। मां लगातार बेटी की शादी का विरोध कर रही थीं। इसी खुन्नस में उसके पति लवकुश ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शनिवार रात उसकी मां बानो पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए। ...