Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Kanpur Police

कानपुर: स्वरूप नगर में नशेबाज चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

कानपुर: स्वरूप नगर में नशेबाज चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर शहर के पॉश इलाके स्वरूप नगर में शनिवार देर रात एक नशेबाज कार चालक ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि तेज रफ्तार किआ कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है। सेल्स टैक्स रोड पर हुई घटना लोगों का कहना है कि कार चालक नशे में धुत्त लग रहा था। यह घटना स्वरूप नगर में गेस्टो लीवर हॉस्पिटल से मटका चौराहा जाने वाले सेल्स टैक्स रोड पर देर रात लगभग 11 बजे हुई। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि लोगों से घटना की जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ा जाएगा। ये भी पढ़ें: कानपुर: 3 बच्चों की मां, युवती से संबंध बनाकर घर से निकली, पुलिस ने पकड़ा.. https://samarneetinews.com/kanpur-women-same-sex-relationship-case/ &n...
यूपी: डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी… यह वजह आई सामने

यूपी: डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी… यह वजह आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के निराला नगर में ब्लॉसम अपार्टमेंट में सोमवार सुबह एक डॉक्टर ने गोली मारकर जान दे दी। गोली चलने की आवाज से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर छानबीन की। किदवई नगर क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, डॉ. संदीप सिंह (42) का किसी बात को लेकर सोमवार सुबह पत्नी से विवाद हो गया। आहत होकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें: UP: पति के सामने बांधती थी राखी, कहती थी भाई… फिर उसी के साथ भागी-होटल में खुला राज मामले में पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। बताया जाता है कि डॉक्टर संदीप की लगभग 5 साल पहले दूसरी शादी हुई। 9 साल पहले पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी कीर्ति भी डॉक्टर हैं। द...
कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा

कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में किदवई नगर में पुलिस ने एक होटल प छापा मारा। पुलिस को छापेमारी में होटल के कमरे में बड़ी जुआखोरी पकड़ी है। जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने बीजेपी के मंडल मंत्री, कारोबारी, प्रापर्टी डीलर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग साढ़े 5 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। मीटिंग के नाम पर बुक करते थे होटल में कमरा बताते हैं जुआ कराने वाला सरगना मौके से भागने में कामयाब रहा है। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके का कहना है कि उस्मानपुर स्थित ओसियन ग्रांड होटल बुधवार देर शाम पुलिस ने छापा मारा। ये भी पढ़ें: यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर होटल के एक कमरे से 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। मौके से भाजपा नेता भाजपा के मंडल मंत्री (जूही मंडल) लव सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 लाख से ज्यादा की रकम बरामद...
Kanpur: दुस्साहस-चोरों ने पाॅश इलाके में डॉक्टर के घर से उड़ाया लाखों का माल-पुलिस गश्त की खुली पोल

Kanpur: दुस्साहस-चोरों ने पाॅश इलाके में डॉक्टर के घर से उड़ाया लाखों का माल-पुलिस गश्त की खुली पोल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कल्याणपुर के आवास विकास में डॉक्टर के बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी हो गई। चोर घर के सामने का गेट तोड़कर भीतर घुसे। इसके बाद सीसीटीवी के वायर काटे। फिर पूरे आराम से चोरी को अंजाम दिया। अल्मारियां तोड़ीं, सामान ढूंढा और लाखों का सामान ले उड़े। यहां तक कि घर के वाॅशरूम में लगीं पानी की टोंटियां तक खोलकर ले गए। मकान काफी समय से बंद बताया जा रहा है। चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, CCTV तार काटे बताते हैं कि चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ सर्वजीत सिंह पीपीएम हॉस्पिटल में कार्यरत है। वह लगभग 6 महीने पहले इस मकान को छोड़कर नवाबगंज स्थित एक अपार्टमेंट में परिजनों के साथ रहने लगे हैं। तभी से यह मकान बंद है। ये भी पढ़ें: लखनऊ में IPS अधिकारी के घर में लाखों की चोरी, नोएडा में है तैनाती  चोरों ने घटना से पहले सीसीटीवी के सभी वायरों को काट दिया। इसके बाद बड़े आराम से पूरे घर ...
बांदा: कानपुर से डायल 112 गाड़ी ले जा रहे थे केरल के लोगों को चोर समझ पीटा-पुलिस ने बचाया

बांदा: कानपुर से डायल 112 गाड़ी ले जा रहे थे केरल के लोगों को चोर समझ पीटा-पुलिस ने बचाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में आज हंगामा हो गया। महोखर बाईपास के पास रविवार सुबह ग्रामीणों ने इनोवा सवार पांच लोगों को चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना मिलने पर देहात कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों से बचाकर पांचों लोगों को थाने ले गए। प्रभारी निरीक्षक श्री दुबे ने बताया कि केरला के सुनंदा कटटे मंजेश्वर निवासी राजनायक हाईकुशी में वर्कशाप में काम करता है। वह नीलामी की गाड़ियां खरीदता है। उसके साथी शिवचरन शाह, रामनरायण होल्ला, हर्षित शेट्टी, सतीश कुमार, कानपुर पुलिस लाइन से नीलामी की इनोवा ले जा रहे थे। बताते हैं कि महोखर के पास गाड़ी खराब हुई। बोली और हुलिया देख ग्रामीणों ने चोर सझम लिया। इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पाकर देहात कोतवाली प्रभारी अनूप द...
Kanpur: जेलर समेत 4 जेलकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपी के फरार होने पर सख्त एक्शन

Kanpur: जेलर समेत 4 जेलकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपी के फरार होने पर सख्त एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जेल से हत्या का आरोपी बंदी फरार हो गया। इसपर शासन ने सख्त एक्शन लिया है। कानपुर के जेलर मनीष कुमार समेत 4 जेलकर्मियों को डीजी जेल पीसी मीणा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कानपुर रेंज के डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता को मामले की जांच सौंपी गई है। जेल से भागा था हत्यारोपी असरुद्दीन बताते चलें कि शुक्रवार को जिला कारागार कानपुर से हत्या का आरोपी विचाराधीन बंदी असरुद्दीन भाग गया था। इस घटना का डीजी जेल ने संज्ञान लिया। इसके बाद जांच शुरू कराते हुए जेलर मनीष कुमार, डिप्टी जेलर रंजीत यादव और दो हेड वार्डर नवीन मिश्रा को सस्पेंड कर दिया। ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बांदा में बड़ी घटना, 3 बच्चों को साथ बांधकर नहर में कूदी महिला-चारों के शव मिले  https://samarneetinews.com/trickster-wife-affair-with-nephew-murdered-husband-and-sent-neigh...
Kanpur: कुलपति को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Kanpur: कुलपति को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय पाठक को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताते हैं कि पिछले चार दिन से कुलपति को अलग-अलग नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज विवि के सुरक्षा अधिकारी डा. राघवेंद्र सिंह की ओर से कानपुर के कल्याणपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय का कहना है कि जिन मोबाइल नंबरों से धमकी भरे फोन काॅल आई हैं। उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में बड़ा एनकाउंटर 4 बदमाश ढेर-एक लाख का ईनामी अरशद भी मारा गया    ...
प्रेमिका बोली ‘इनोवा होती तो…’,सिरफिरे प्रेमी ने बैंक में कर डाला कांड, पिटाई के बाद जेल..

प्रेमिका बोली ‘इनोवा होती तो…’,सिरफिरे प्रेमी ने बैंक में कर डाला कांड, पिटाई के बाद जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: प्रेमिका को इनोवा में घुमाने के लिए एक सिरफिरे प्रेमी ने कुछ कर गुजरने की ठान ली। मगर उसका रास्ता अपराध से भरा था। उसने बैंक लूट की तैयारी की और साइकिल से तमंचा-चाकू लेकर पहुंच गया। वहां बैंक कर्मचारियों ने साहस दिखाया और उसे धर-दबोचा। हांलाकि, चाकू से हमले में बैंक मैनेजर और कर्मचारी घायल हो गए, लेकिन बैंक लुटने से बचा लिया। प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर जेल भेज दिया। कानपुर के घाटमपुर में हुई घटना जानकारी के अनुसार, कानपुर के घाटमपुर में लूट करने से पहले लुटेरे लवीश को बैंक कर्मियों ने धर दबोचा। आरोपी लवीश पतारा के संचितपुर गांव का रहने वाला है। वह बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। उसके पास से एक तमंचा और कुछ नुकीली चीजें मिली हैं। उसने शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश की। बैंक के शाखा के प्रबंधक वीरेंद्र...
Kanpur: न्यू ईयर पार्टी में युवती को होटल के कमरे में खींचा, अश्लीलता-दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट

Kanpur: न्यू ईयर पार्टी में युवती को होटल के कमरे में खींचा, अश्लीलता-दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: न्यू ईयर पार्टी में युवती से होटल संचालक ने अपने साथियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना कानपुर के अहिरवां स्थित एक होटल की है। पीड़िता ने चकेरी थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पीड़ित युवती का कहना है कि 31 दिसंबर को गोविंदनगर निवासी महिला साथी के साथ अहिरवां स्थित होटल में न्यू ईयर पार्टी में डांस के लिए गई थी। यह है पूरा मामला वह डांस पार्टी में काम करती हैं। बताया कि रात करीब 12 बजे डांस कार्यक्रम खत्म हुआ। इसके बाद होटल संचालक ने अपने 6 साथियों के साथ उन्हें कमरे में खींच लिया। फिर अश्लील हरकतें कीं। युवती ने विरोध किया https://samarneetinews.com/mass-murder-in-lucknow-hotel-youth-killing-mother-and-4-sisters/ तो उसे जमीन पर गिराकर पीटने लगे। उसका मोबाइल भी छीन लिया। इससे उसके सिर में चोटें भी आई हैं। वहां से किसी तरह बचकर भागी।...
कानपुर: पुलिस ACP ने छात्रा से रेप किया, मुकदमा दर्ज-पद से हटाए गए

कानपुर: पुलिस ACP ने छात्रा से रेप किया, मुकदमा दर्ज-पद से हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: आईआईटी से पीएचडी कर रही छात्रा ने कानपुर पुलिस के ACP मोहसिन खान पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। शहर में एसीपी साइबर क्राइम/कलक्टरगंज के पद पर तैनात रहे मोहसिन खान पर छात्रा ने एसीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिसने मामले की जांच कराकर एसीपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। खुद को कुंवारा बताकर छात्रा को फंसाया, फिर दुष्कर्म छात्रा का आरोप है कि एसीपी शादीशुदा होने के बावजूद खुद को कुंवारा बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एसीपी मोहसिन खान को तत्काल प्रभाव से हाटकर लखनऊ मुख्यालय संबंद्ध कर दिया है। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। आरोपी ACP को पद से हटाकर लखनऊ किया संबद्ध जानकारी के अनुसार मूलरूप से लखनऊ के...