Monday, October 5सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी… यह वजह आई सामने

फ्लैट के बाहर पुलिस-भीड़ और रिंग में डाॅक्टर की फाइल फोटो

समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के निराला नगर में ब्लॉसम अपार्टमेंट में सोमवार सुबह एक डॉक्टर ने गोली मारकर जान दे दी। गोली चलने की आवाज से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर छानबीन की।

किदवई नगर क्षेत्र में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, डॉ. संदीप सिंह (42) का किसी बात को लेकर सोमवार सुबह पत्नी से विवाद हो गया। आहत होकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: UP: पति के सामने बांधती थी राखी, कहती थी भाई… फिर उसी के साथ भागी-होटल में खुला राज

मामले में पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। बताया जाता है कि डॉक्टर संदीप की लगभग 5 साल पहले दूसरी शादी हुई। 9 साल पहले पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी कीर्ति भी डॉक्टर हैं। दूसरी पत्नी हाउस वाइफ हैं। परिवार में दूसरी पत्नी से एक 4 साल की बेटी और 2 माह का बेटा है।

ये भी पढ़ें: कानपुर: 3 बच्चों की मां, युवती से संबंध बनाकर घर से निकली, पुलिस ने पकड़ा..

बांदा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सामने आई चौंकाने वाली वजह