
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 46 साल की दो बच्चों की मां पिंकी शर्मा का ऐसा काला कारनामा सामने आया है कि लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। पति के सामने 26 साल के रिंकू को राखी बांधती थी। उसे भाई कहती थी। फिर उसी के साथ घर से भाग गई। नोएडा से भागी महिला पिंकी शर्मा और उसके कथित प्रेमी रिंकू के शव बहराइच के एक होटल में मिले हैं। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है। होटल के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पति के सामने बोलती थी भाई, राखी भी बांधती रही
दरअसल, नोएडा निवासी विजय शर्मा का कहना है कि रिंकू उनके नोएडा स्थित घर के सामने किराए पर रहता था। फिर उसका घर आना-जाना हो गया। उनकी पिंकी ने रिंकू को उनके सामने भाई बोलती थी। इतना ही नहीं पति की मौजूदगी में रक्षा बंधन पर रिंकू को राखी भी बांधती थी।

बीती 14 सितंबर की शाम को दोनों साथ में भाग गए। एक दिन पहले बहराइच के होटल में दोनों के शव मिले। इस होटल में वह लगभग 9 दिन से ठहरे हुए थे। दोनों ने होटल में साथ में रील भी बनाई थी। महिला के पति विजय का कहना है कि रिंकू उनके घर के सामने रहता था। कई बार उसके घर में आने-जाने पर आपत्ति की।
ये भी पढ़ें: UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..
तब पत्नी ने चालाकी से मुंहबोला भाई बताते हुए बात घुमा दी। पति ने दोबारा ज्यादा ध्यान नहीं दिया। परिवार में महिला की 10 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। घर से भागने के बाद पति से उसके प्रेमी ने पत्नी की बात भी कराई थी।
मामले की गहराई से जांच करने में जुटी पुलिस
पिंकी से पति की बात भी कराई। इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। 22 सितंबर को बहराइच के अवध कैलाश होटल में कमरा लिया। अब पुलिस 8-9 दिन कहां रहे। फिर उनके शव मिले हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि रिंकू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की रील भी है।
रील में मौत से एक दिन पहले होटल के कमरे में दोनों एक साथ दिख रहे हैं। रिंकू के परिजन उसका शव श्रावस्ती ले गए हैं। वहीं पिंकी के पति विजय ने शव लेने से इंकार कर दिया है। बहराइच में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: UP: दामाद संग भागी सास का थाने में सरेंडर बोली-अब यही पति-इन्हीं के साथ बिताऊंगी जिंदगी
UP: दामाद संग भागी सास का थाने में सरेंडर बोली-अब यही पति-इन्हीं के साथ बिताऊंगी जिंदगी
UP: 3 बच्चों की मां ने इंटर के छात्र से की शादी, धर्म बदलकर शबनम से बनी शिवानी
सीमा हैदर-सचिन मामले में ATS की बड़ी कार्रवाई, बुलंदशहर से दो भाइयों को उठाया
