Saturday, October 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा

बांदा में दो मासूम भाइयों की मौत-दोनों की फाइल फोटो, पुलिस और परिजन

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव के दो मासूम भाइयों के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मामले में परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच की धुरी घूम गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी अखिलेश से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।  

आरोपियों में एक जिलाबदर

जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता भइयाराम राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे महेंद्र पाल वर्मा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बताया जाता है कि आरोपी महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू पहले भी डबल मर्डर में आरोपी रहा है। बाकी नामजद आरोपियों में जिला बदर अपराधी शेरा उर्फ ओमकार भी शामिल है। बताते हैं कि पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

यह है पूरा मामला

भइयाराम का कहना है कि घटना वाले दिन उनके बेटे मनोज (6) और युवराज (4) घर के पास खेल रहे थे। काफी देर तक बच्चे नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई। रात करीब 8 बजे दोनों के शव राधेश्याम की दुकान के पीछे पानी से भरे गड्ढे में मिले।

परिजनों का आरोप

मृतक बच्चों के भइयाराम का कहना है कि कुछ दिन पहले उनका महेंद्र पाल वर्मा व अन्य लोगों से विवाद हुआ था। सभी ने मिलकर उन्हें मारापीटा था। जानमाल के साथ वंश खत्म करने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने अखिलेश समेत कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। उधर, शुक्रवार दोपहर दोनों भाइयों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।

संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी

बांदा में बड़ी घटना, दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी

बांदा में जेएन कालेज के छात्रों का प्रदर्शन-प्राचार्य को ज्ञापन

झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत