
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। झांसी जिले में मऊरानीपुर क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा गांव के पास सुखनई नदी में एक को बचाने में पांच लोग डूब गए। इस बड़ी दुखद घटना में एक ही परिवार के सभी पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी लोग ताऊ के श्राद्ध के बाद नदी में तिलांजलि देने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया।
मऊरानीपुर क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटना
काफी प्रयास के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों शवों को बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार, देवरी सिंहपुरा निवासी अनूप तिवारी अपने पारिवारिक सदस्यों श्रेयांश (21), अभिनय तिवारी (26), अर्पित (12) और जालौन निवासी पुष्कर शुक्ला (23) संग सुखनई नदी तिलांजलि व स्नान को गए थे।
ये भी पढ़ें: जालौन: राकेश टिकैत बोले-“किसानों की आय नहीं कर्ज बढ़ा”
बताते चलें कि वहां नहाते समय अभिनय का अचानक पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूबने लगे। फिर उसे बचाने के प्रयास में एक-एक करके सभी पांचों लोग डूब गए।
ये भी पढ़ें: बांदा में कांग्रेसियों ने फूंका चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला-नारेबाजी
सूचना पर उप जिलाधिकारी मनोज भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह और कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी फोर्स के साथ वहां पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नदी से शवों को निकलवाया गया। एसडीएम भारती का कहना है कि पीड़ित परिवार को सरकारी नियम के अनुसार जल्द ही सहायता दी जाएगी। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
झांसी: निषाद पार्टी की नेता नीलू की मौत से बढ़ा सियासी तापमान, जिलाध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप
झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार
