Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: झांसी न्यूज

बांदा का मान बढ़ाया: GIC के शिक्षक डाॅ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित

बांदा का मान बढ़ाया: GIC के शिक्षक डाॅ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के राजकीय इंटर कालेज के शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित हुए हैं। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। दरअसल, शिक्षक डॉ. मिश्रा ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अनवरत उत्कृष्ट सेवा कार्य किए हैं। सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान में अहम योगदान यह सम्मान आज उन्हें झांसी में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) संजय सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार वर्मा और संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा द्वारा दिया गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया गया। शिक्षा भवन झांसी में डॉ. मिश्रा को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। उन्हें सम्मानित किए जाने से शिक्षक जगत में हर्ष का माहौल है। ये भी पढ़ें: यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर से ये होंगे सम्मानित.. ...
झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत

झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। झांसी जिले में मऊरानीपुर क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा गांव के पास सुखनई नदी में एक को बचाने में पांच लोग डूब गए। इस बड़ी दुखद घटना में एक ही परिवार के सभी पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी लोग ताऊ के श्राद्ध के बाद नदी में तिलांजलि देने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। मऊरानीपुर क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटना काफी प्रयास के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों शवों को बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार, देवरी सिंहपुरा निवासी अनूप तिवारी अपने पारिवारिक सदस्यों श्रेयांश (21), अभिनय तिवारी (26), अर्पित (12) और जालौन निवासी पुष्कर शुक्ला (23) संग सुखनई नदी तिलांजलि व स्नान को गए थे। ये भी पढ़ें: जालौन: राकेश टिकैत बोले-“किसानों की आय नहीं कर्ज बढ़ा”  बताते चलें कि वहां नहाते समय अभिनय क...
झांसी में मेजर ध्यानचंद के बेटे राजकुमार सिंह का निधन, शोक की लहर

झांसी में मेजर ध्यानचंद के बेटे राजकुमार सिंह का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसी: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार सिंह (81) का निधन हो गया। झांसी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि राजकुमार सिंह लंबे समय से अर्थराइटिस से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। कई देशों के खिलाफ खेल चुके थे राजकुमार सिंह बता दें कि राजकुमार सिंह भी हॉकी के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। उनके भाई और पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राजकुमार सिंह ने भारत की ओर से जर्मनी, फ्रांस समेत कई देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। ये भी पढ़ें: नहीं रहे देश को 3 स्वर्ण दिलाने वाले महान हाॅकी खिलाड़ी बलवीर सिंह दोसांझ राजकुमार सिंह रेलवे में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे। शनिवार को उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गय...
झांसी: हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान समेत दो की मौत-3 घायल

झांसी: हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान समेत दो की मौत-3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान समेत दो लोगों की आज गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि ये सभी कार सवार प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अतीक के दूसरे बेटे अली से मिलने जा रहे थे। झांसी के थाना पूंछ इलाके आज सुबह उनकी कार हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हाइवे पर डिवाइडर से टकराई कार जानकारी के अनुसार, कार में सवार प्रयागराज के फटवा निवासी अहजम (28) पुत्र मोहम्मद फारुख, मोहम्मद जैद (30) पुत्र जावेद अहमद, उमर (24) पुत्र अरसद, अबान अहमद पुत्र अतीक अहमद कार से झांसी आ रहे थे। ये भी पढ़ें: यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर  खिल्ली गांव के पास हाइवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर सेर जा टकराई। तेज रफ्तार के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ...
झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार

झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी: झांसी की नवाबाद पुलिस ने 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा किया है। पुलिस भाजपा नेता एवं सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय व पप्पू यादव समेत 9 सटोरियों को तलाश रही है। पुलिस ने 100 करोड़ सट्टे का खुलासा करते हुए 3 बड़े सटोरिओं को गिरफ्तार भी किया है। इन सटोरिए की पहचान झांसी के तिलयानी बजरिया के शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी के विजय बाधवा, बड़ागांव गेट के नितिन अग्रवाल के रूप में हुई है। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय व पप्पू यादव समेत 9 की तलाश उनके पास से 100 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन का रिकॉर्ड पुलिस ने बरामद किया है। झांसी के SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने प्रेसवार्ता में इस पूरे खुलासे के बारे में जानकारी दी है। बताते हैं कि इस खुलासे में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। पुलिस इस मामले में भाजपा नेता एवं सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय ...
झांसी: सर्राफा व्यापारी के बिगड़ैल बेटे ने महिलाकर्मी से की बेशर्मीभरी अभद्रता-गिरफ्तार

झांसी: सर्राफा व्यापारी के बिगड़ैल बेटे ने महिलाकर्मी से की बेशर्मीभरी अभद्रता-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के झांसी में एक करोड़पति सर्राफा व्यापारी के बिगड़ैल बेटे ने बेहूदगी की हदें पार कर दी। एक बार रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारी से अभद्रता कर डाली। उसने महिला कर्मी को जबरन पकड़कर गले लगाया और फिर उसे किस किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद बिगड़ैल रईसजादे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि आरोपी का नाम अमन अग्रवाल है, जो  एक बड़े सर्राफा व्यापारी का बेटा है। घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की है। पूरी घटना CCTV में हुई कैद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक के साथ दो महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने महिला कर्मी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में रईसजादे ने कार से छात्राओं को टक्कर मारकर रौंदा, देखने वालों की भी निकली चीख उसके खिलाफ कार्रवाई की जा...
झांसी-मुरादाबाद: दारोगा ने महिला सिपाही से दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप-मुकदमा

झांसी-मुरादाबाद: दारोगा ने महिला सिपाही से दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप-मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में तैनात एक दरोगा ने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के दौरान दुल्हन की बहन महिला सिपाही से गैंगरेप कर डाला। इतना ही नहीं महिला सिपाही से रेप का वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया। दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। बाद में मारपीट भी की। महिला सिपाही की तहरीर पर मथुरा की जमुनापार थाना पुलिस ने दरोगा और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है। शादी में शामिल होने गया था दरोगा-दुल्हन की बहन है पीड़ित सिपाही जानकारी के अनुसार, मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता पुलिस विभाग सिपाही है। उनका कहना है कि फरवरी 2023 की रात में उनकी बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने झांसी के चिरगांव थाने में तैनात दारोगा रविकांत गोस्वामी आया था। ये भी पढ़ें: Kanpur : दरोगा की करतूत, लड़की से बोला- घर आ जाओ-अकेला हूं, खा नहीं जाऊंगा.., चैट वायरल-सस्पे...
झांसी: पूर्व मंत्री की बहू का शव मिला, पति और प्रेमी के साथ हुई शराब पार्टी और फिर..

झांसी: पूर्व मंत्री की बहू का शव मिला, पति और प्रेमी के साथ हुई शराब पार्टी और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में पूर्व मंत्री की बहू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति और प्रेमी पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बताते हैं कि जिस कमरे में बहू का शव मिला है। उसी अंदर से बंद कमरे में प्रेमी और पति शराब के नशे में धुत्त मिले हैं। तीनों ने करीब 1 घंटे तक पहले शराब पार्टी की। इसके बाद मारपीट और चिल्लाने की आवाजें आईं। फिर पड़ोसी ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद खुलासा हुआ। शराब पार्टी के बाद विवाद में हत्या का अंदेशा जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की बहू संगीता की हत्या के आरोप में उसके पति और प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि घर में दारू पार्टी करते हुए संगीता की हत्या हुई है। ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर, घूसकांड में IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, STF ने निकांत जैन को किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, पुलिस के घर पहुंचने पर दरवाजा अ...
झांसी में CM योगी ने स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल व पैथोलॉजी सेंटर का किया लोकार्पण 

झांसी में CM योगी ने स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल व पैथोलॉजी सेंटर का किया लोकार्पण 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी पहुंचे। यहां स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल व पैथोलॉजी सेंटर का लोकार्पण किया। साथ ही युवा उद्यमियों के स्टार्टअप की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने झांसी के पहले स्मार्ट हास्पिटल का स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत शुभारंभ किया है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हुआ शुभारंभ इसके लिए वह झांसी के लोगों को बधाई देते हैं। सीएम योगी ने स्मार्ट सिटी पैथोलाॅजी सेंटर का जायजा भी लिया। सीएम ने युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत झांसी और चित्रकूट के संयुक्त कैंप का भी उद्घाटन किया। उनके साथ जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: UP: प्रभावशाली भाजपा नेता की हत्या, पेट में जहर का इंजेक्शन लगाकर भागे हत्यारे-क्षेत्र में शोक की लहर  https://samarneeti...
UP: भाजपा कार्यालय पर पथराव, PMModi का कटआउट क्षतिग्रस्त..

UP: भाजपा कार्यालय पर पथराव, PMModi का कटआउट क्षतिग्रस्त..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के झांसी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नशे में कुछ युवकों ने बीजेपी कार्यालय पर पथराव कर दिया। इससे पीएम मोदी का कटआउट क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घटना में 5-6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, झांसी में पुरानी तहसील के पास एक कार्यक्रम में दो पक्षों कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर आपस में भिड़ गए। वहां भाजपा कार्यालय में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। इससे नशेबाजों बीजेपी कार्यालय के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पथराव शुरू कर दिया। वहां लगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन आरोपियों ये भी पढ़े...