
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए भाजपा ने 6 और प्रत्याशियों के नाम वाली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भाजपा ने वाराणसी, झांसी, मेरठ, गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा समेत 6 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की
है।
झांसी-इलाहाबाद से अशोक कुमार राठौर प्रत्याशी

जानकारी के अनुसार, भाजपा ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदारनाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, प्रयागराज-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से हरि किशोर तिवारी व गोरखपुर-फैजाबाद
शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है।
11 सीटो के लिए 5 की पहले हो चुकी है घोषणा

विधान परिषद की कुल 11 सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से पांच प्रत्याशियों की घोषणा पहले हो चुकी है। बताते चलें कि उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। वहीं 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें: यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर..
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, 16 अक्तूबर को मतदान
यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर..
