
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अर्श मोहम्मद और छत्तीसगढ़ के सौरव साहू ने योनेक्स सनराइज अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट में अवार्ड जीता है। अर्श ने पूरे बांदा का नाम रोशन किया है। मुकाबले में अर्श और सौरव ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के सुमित एआर और आर्या टी की जोड़ी को हराया।

बैडमिंटन के होनहार खिलाड़ी हैं अर्श
अर्श की उपलब्धि पर उनके पिता अशफाक मोहम्मद समेत पूरा परिवार बेहद खुश है। उनके पिता की बांदा में टेलरिंग की दुकान है। अर्श शुरू से ही होनहार खिलाड़ी हैं। बांदा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश दुबे, स्टेडियम कोच भानु प्रताप, सुनील सक्सेना, राजेंद्र परिहार, त्रिपुरारी पांडे समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई है।
ये भी पढ़ें: बांदा का मान बढ़ाया: GIC के शिक्षक डाॅ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित
बांदा का मान बढ़ाया: GIC के शिक्षक डाॅ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित
