बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव के दो मासूम भाइयों के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मामले में परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच की धुरी घूम गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी अखिलेश से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
आरोपियों में एक जिलाबदर
जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता भइयाराम राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे महेंद्र पाल वर्मा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बताया जाता है कि आरोपी महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू पहले भी डबल मर्डर में आरोपी रहा है। बाकी नामजद आरोपियों में जिला बदर अपराधी शेरा उर्फ ओमकार भी...
