Wednesday, June 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बहराइच न्यूज

BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर

BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बहराइच में बीजेपी महिला विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला जलाते समय झुलस गया। बताते हैं कि बीजेपी की महिला विधायक अनुपमा जायसवाल अन्य नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहीं थीं। सपा मुखिया का पुतला जलाते समय बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां विधायक अनुपमा का प्राथमिक इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। बहराइच में प्रदर्शन के दौरान हुई घटना बताते हैं कि जबतक अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आग बुझाई, तबतक महिला विधायक का चेहरा झुलस चुका था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी.. हालांकि, अस्पताल में महिला विधायक की हालत खतरे से बाह...
यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों ने पति-पत्नी को मार डाला-ग्रामीणों ने तोड़ी SDO की गाड़ी

यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों ने पति-पत्नी को मार डाला-ग्रामीणों ने तोड़ी SDO की गाड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भेड़ियों के झुंड ने हमला कर दंपती की जान ले ली। बताते हैं कि पति-पत्नी को भेड़ियों ने हमला कर जिंदा चबा डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे वन विभाग के लोगों को गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। एसडीओ की जीप को भी तोड़ डाला। तीन अन्य महिलाएं भी भेड़िओं के हमले में हुईं घायल जानकारी के अनुसार, बहराइच के मंझारा तौकली गांव खेदन (75) अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर खेत की रखवाली कर रहे थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह घर से निकले थे। मगर मंगलवार सुबह वह घर नहीं लौटे। परिजन खेतों पर पहुंचे तो खेत पर दोनों के शव पड़े मिले। वन विभाग की टीम पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा-दौड़ाया भेड़िये दोनों के शरीर के ऊपरी हिस्सों को खा गए थे। दूसरी तरफ भेड़िये के हमले में मीना दे...
UP : तालाब में डूबकर 4 बालिकाओं की मौत, CMYogi ने दुख जताया

UP : तालाब में डूबकर 4 बालिकाओं की मौत, CMYogi ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज बड़ी ही दुखद घटना हो गई। चार बालिकाओं की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र के सतीजोर गांव की है। चारों बालिकाओं के शव बरामद हो गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना से गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही पीड़ित परिजनों को अनुमन्य राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। तालाब में नहाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतीजोर में बड़ा सा तालाब है। वहां रहने वाले कालीन खान की बेटी महक (14) नहाते समय डूबने लगी। ये भी पढ़ें : मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी से दिल्ली तक घमासान, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के तीखे बयान तभी सामिया (10) पुत्री इशरत, साइबा (10) पुत्री मेराज और सरिकुल खातून (13) मकबूल खां भी डूब गईं। एक ही गांव में 4 मौतों से मातम छा गय...