
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने आज यूपी से राज्यसभा के आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें विद्या सागर सोनकर, प्रियंका सिंह रावत, धर्मपाल सिंह, गोपी कृष्ण पांडे, श्रुति गंगवार के भी नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस सूची में सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है।
सामाजिक समीकरणों पर फोकस
इसमें 3 पिछड़ा वर्ग, दो अनुसूचित जाति, तीन सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। साथ ही दो महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
सूची में इन प्रत्याशियों के नाम
1. धर्मपाल सिंह
2. राधाकांत ओझा
3. प्रकाश पाल
4. विद्यासागर सोनकर
5. गोपी कृष्ण पाण्डेय
6. प्रियंका सिंह रावत
7. राम प्रताप सिंह चौहान
8. श्रुति गंगवार

ये भी पढ़ें: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, 16 अक्तूबर को मतदान
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, 16 अक्तूबर को मतदान
