
समरनीति न्यूज, बांदा: समाजवादी पार्टी ने आज बांदा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महाराणा प्रताप चौराहे से अशोक लाट तिराहे तक जुलूस निकाला।

नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला

इसके बाद नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
ये भी पढ़ें: बांदा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सामने आई चौंकाने वाली वजह
बांदा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सामने आई चौंकाने वाली वजह
