Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Kanpur Police

VideoViral-कानपुर : क्लास में शिक्षिका ने मासूम छात्र संग की ऐसी हरकत, स्कूल से लेकर थाने तक हंगामा, FIR..

VideoViral-कानपुर : क्लास में शिक्षिका ने मासूम छात्र संग की ऐसी हरकत, स्कूल से लेकर थाने तक हंगामा, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=BOmbV1O0GyU समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिरहाना रोड पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका ने 4 साल के मासूम बच्चे को स्कूल वर्क न कर पाने पर बेरहमी से पीट दिया। बच्चा घर पहुंचा तो मां-बाप को उसके चेहरे पर पिटाई के निशान दिखाई दिए। बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे। सीसीटीवी से बच्चे की पिटाई की बात सामने आई। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। बिरहाना रोड के एक स्कूल का मामला जानकारी के अनुसार, कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में बिरहाना रोड पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 4 वर्षीय बच्चे मानविक तुलसियान को उसकी महिला टीचर ने बेरहमी से पीटा। घर पहुंचे छात्र का लाल चेहरा देख कर अभिभावक गुस्से में आ गए। बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे और CCTV चेक कराया। उसमें शिक्षिका बच्चे की पिटाई करते दिखाई दी। हंगामा इतना बढ़ गया कि माइग्रेन का दर्द और आ गया ग...
UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार

UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक कोचिंग छात्रा से दो शिक्षकों द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि एक शिक्षक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई महीने तक ब्लैकमेल करते हुए लगातार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं एक अन्य शिक्षक से भी दुष्कर्म कराया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उसे कभी जबरन शराब पिलाता था, कभी गांजा पिलाता तो कभी सिगरेट पिलाता था। अन्य छात्रा से अश्लीलता करते आरोपी का Video हुआ था Viral चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्कर्म करने वाले दो शिक्षकों में एक शिक्षक वही साहिल है जिसका एक अन्य छात्रा के साथ अश्लीलता वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसे निर्दोष मानते हुए तब इसके समर्थन में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, अब उसका काला चिट्ठा खुला तो घिनौना चेहरा सबके सामने आ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छात्रा...
कानपुर : नर्स से अस्पताल में रेप, संचालक मोहम्मद इम्तियाज गिरफ्तार

कानपुर : नर्स से अस्पताल में रेप, संचालक मोहम्मद इम्तियाज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीतिन्यूज, कानुपर : कानपुर में एक निजी अस्पताल संचालक ने नर्सिंग छात्रा (नर्स) को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल संचालक का नाम मोहम्मद इश्तियाक उर्फ इम्तियाज बताया जा रहा है। मामला कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र का है। हालांकि, पुलिस पर रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली का भी आरोप है। नाइड ड्यूटी में बंधक बनाया जानकारी के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर में स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक मो. इम्तियाज ने वहां काम करने वाली नर्स के साथ दुष्कर्म किया। नाइट ड्यूटी के दौरान उसे बंधक बनाया। फिर शोर मचाने पर मुंह में ये भी पढ़ें : चित्रकूट में नर्स से गैंगरेप, विरोध पर आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा, 4 के खिलाफ मुकदमा कपड़ा ठूंस दिया। सुबह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पीड़ित युवती का ...
UP : हेड कांस्टेबल का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

UP : हेड कांस्टेबल का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सशस्त्र पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव कानपुर के भगवतदास घाट स्थित नाले में पड़ा मिला। बताते हैं कि हेड कांस्टेबल का शव काफी सड़ चुका था। पास में मिली पुलिस की बेल्ट से पुलिस को पता चला कि शव किसी पुलिस कर्मी का है। तब पहचान हो सकी। हेड कांस्टेबल के ट्रेनी दरोगा बेटे ने फीलखाना थाने में पिता की हत्या का रिपोर्ट लिखाई है। रिक्शा चालक की जानकारी पर खुलासा जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि भगवतदास घाट के पास नाले में एक शव पड़ा है। अज्ञात मानते हुए पुलिस ने शव छानबीन के बाद मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। काफी छानबीन के बाद एक रिक्शा वाले ने https://samarneetinews.com/up-three-girl-students-cut-by-train-in-mathura-breaking/ पुलिस को जानकारी दी कि एक सिपाही अक्सर वहां आकर कुछ लोगों ...
UP : समाज को झकझोरने वाली खबर, करोड़पति परिवार की दो बुजुर्ग बहनों के शव टाॅप फ्लोर के तपते कमरे में मिले

UP : समाज को झकझोरने वाली खबर, करोड़पति परिवार की दो बुजुर्ग बहनों के शव टाॅप फ्लोर के तपते कमरे में मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से एक दिल झकझोर देने वाली ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। ऐसी भीषण गर्मी कि जिसमें AC भी फेल हो रहे हैं, उसमें एक करोड़पति परिवार की दो बुजुर्ग बहनों के शव घर के टाप फ्लोर पर तपते कमरे में पड़े मिले। दोनों बहनें एक जर्जर कूलर के सहारे गर्मी में जिंदगी गुजार रही थीं। वहीं नीचे ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर दो अन्य परिवार रहते हैं। दोनों में दो-दो एसी लगे हैं। ये बातें हम नहीं कह रहे, बल्कि पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच-पड़ताल में सामने आई हैं। घटनाक्रम कानपुर शहर के पाॅश इलाके पांडु नगर का है। कानपुर के पाश इलाके पांडुनगर का मामला जानकारी के अनुसार पांडुनगर में रहने वाले पब्लिशिंग हाउस के मालिक आलोक सिंह का बंगला है। ग्राउंड फ्लोर पर उनके भाई का परिवार रहता है। आलोक फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं। इसी बंगले के टाॅप फ्लोर पर एक हाॅलनुमा कम...
स्टंटबाजी : रईसजादे का ठसका पुलिस पर भारी, चलती स्कार्पियों के बोनट पर पैर और हाथ में झंडा

स्टंटबाजी : रईसजादे का ठसका पुलिस पर भारी, चलती स्कार्पियों के बोनट पर पैर और हाथ में झंडा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में सोशल मीडिया पर गेरूआ धोती पहने स्टंटबाज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टंटबाज युवक अगल-बगल चल रही स्कॉर्पियो के बोनट पर खड़ा है। धोती पहने हाथ में भगवा झंडा लहराता नजर आ रहा है। ये लगभग पूरे शहर में गाड़ियों पर खड़ा होकर स्टंट करता रहा, बस नहीं दिखा तो पुलिस को नहीं दिखा। वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप यह वीडियो अक्षय सेंगर नाम के हैंडल से इंस्टाग्राम पर डाला गया। वीडियो में युवक गंगा बैराज से लेकर कर्बला चौराहे होते हुए मॉल रोड और फिर वहां से बड़ा चौराहे तक खुलेआम स्टंट करता दिख रहा है। ये भी पढ़ें : यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात.. अर्धनग्न अवस्था में पुलिस कर्मियों के सामने ही स्टंटबाजी की गई। फिर भी किसी पुलिस कर्मी ने उसे रोका और न उसे टोका। यह वीडियो शहर के एक बिल्डर का बताया ज...
UP : दरोगा की थाने की महिला डेस्क पर बैठे विवादित फोटो वायरल, SP ने लिया यह एक्शन..

UP : दरोगा की थाने की महिला डेस्क पर बैठे विवादित फोटो वायरल, SP ने लिया यह एक्शन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता का एक और मामला सामने आया है। कानपुर कमिश्नरेट के थाना रेउना, घाटमपुर के प्रभारी निरीक्षक श्रवण तिवारी की एक विवादित फोटो वायरल हुई है। इसमें दरोगा तिवारी अंगोछा और बनियान पहनकर थाने की महिला डेस्क पर बैठे हैं। फोटो में एक महिला सिपाही और सिपाही भी साथ में बैठे दिखाई दे रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद दरोगा लाइन हाजिर हालांकि, 'समरनीति न्यूज' इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार फोटो में थाना रेउना के अंदर थाना प्रभारी उप-निरीक्षक श्रवण कुमार की बनियान पहनकर कुर्सी पर बैठे फोटो वायरल होने पर महकमे में चर्चा फैल गई। मामला अधिकारियों के भी संज्ञान में पहुंचा। मामला संज्ञान में आने के बाद ये भी पढ़ें : बांदा में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने बाकी दो और बदमाश पकड़े, साथी ने रची थी साजिश.. अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव ...
Kanpur: वीडियो काॅल पर पत्नी की आईब्रो बनी देख दिया 3 तलाक, पढ़ें पूरा मामला..

Kanpur: वीडियो काॅल पर पत्नी की आईब्रो बनी देख दिया 3 तलाक, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में बादशाहीनाका के कुलीबाजार निवासी पत्नी के आईब्रो बनाने से नाराज पति ने उसे 3 तलाक दे दिया। पति इस समय सऊदी अरब में है। उसने पत्नी को वीडियो काल की थी। इसी दौरान उसने पत्नी की आईब्रो बनी देखी। नाराज होकर पति ने पत्नी को 3 तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में शिकायती पत्र दिया। वीडियो काॅल पर सऊदी से पत्नी से बात कर रहा था सालिम जानकारी के अनुसार कानपुर के कुली बाजार इलाके की रहने वाली गुलसबा नाम की महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी 17 जनवरी 2022 को प्रयागराज के सालिम नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसका परिवार प्रयागराज के फूलपुर में रहता है। वहीं सालिम सऊदी अरब में रहकर https://samarneetinews.com/up-obscene-video-of-constable-celebrating-with-woman-goes-viral-fir-against-husband/ मजदूरी करता है। महिल...
कानपुर में हाईवे पर हादसा, कार सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत

कानपुर में हाईवे पर हादसा, कार सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिल्हौर में जीटी रोड पर आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंफर ने एक कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यातायात चालू कराया। आगरा के रहने वाले थे मां-बेटे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नासिरापुर गांव के सामने जीटी रोड पर एक डंफर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार आगरा की रहने वाली महिला सुनीता देवी (58) और उनके बेटे रोहित (35) की मौत हो गई। बताते हैं कि दोनों कार से आज आगरा से कानपुर जा रहे थे। कार रोहित ही चला रहे थे। ये भी पढ़ें : कानपुर में रिश्वत लेते थाना प्रभारी कलक्टरगंज गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/collectorganj-police-station-incharge-arrested-for-taking-bribe-in-kanpur/...
Kanpur : हाईवे में खड़े ट्रक में घुसा डंपर, दो घायल-घंटों लगा रहा जाम

Kanpur : हाईवे में खड़े ट्रक में घुसा डंपर, दो घायल-घंटों लगा रहा जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में इटावा हाईवे पर शनिवार को एक खड़े ट्रक में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कानपुर-इटावा मार्ग अवरुद्ध हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को किनारे कराया। इसके बाद यातायात चालू हो सका। https://samarneetinews.com/son-in-law-sat-at-in-laws-door-all-night-played-bloody-game-in-morning-read-this-shocking-news-of-banda/ इस सबके बीच करीब ढाई घंटे का समय लग गया। लंबे जाम से लोग तिलमिला गए। बताते हैं कि एक डंपर कानपुर से इटावा की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर गुजैनी के पास खड़े ट्रक में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रक और डंपर सड़क पर तिरछे हो गए। बताते हैं कि इससे नौबस्ता तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। सैफई निवासी चालक अमित कुमार का कहना है कि वह कोलकाता से सोनीपत कंटेनर में बोरे लादकर जा रहे थे। दोपहर में हाईवे पर हादसा ह...