Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Kanpur: वीडियो काॅल पर पत्नी की आईब्रो बनी देख दिया 3 तलाक, पढ़ें पूरा मामला..

Kanpur : Husband gets upset after seeing wife's eyebrows than say 3 talak on video call from Saudi

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में बादशाहीनाका के कुलीबाजार निवासी पत्नी के आईब्रो बनाने से नाराज पति ने उसे 3 तलाक दे दिया। पति इस समय सऊदी अरब में है। उसने पत्नी को वीडियो काल की थी। इसी दौरान उसने पत्नी की आईब्रो बनी देखी। नाराज होकर पति ने पत्नी को 3 तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में शिकायती पत्र दिया।

वीडियो काॅल पर सऊदी से पत्नी से बात कर रहा था सालिम

जानकारी के अनुसार कानपुर के कुली बाजार इलाके की रहने वाली गुलसबा नाम की महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। महिला का कहना है कि उसकी शादी 17 जनवरी 2022 को प्रयागराज के सालिम नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसका परिवार प्रयागराज के फूलपुर में रहता है। वहीं सालिम सऊदी अरब में रहकर

UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..

मजदूरी करता है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसका कहना है कि बीती 30 अगस्त 2023 को सालिम सऊदी नौकरी करने चला गया। दहेज के लिए ससुराल वाले और ज्यादा परेशान करने लगे। वह मायके आ गई। उसकी वीडियो काल के जरिए पति से बात होती थी। गुलसबा का कहना है कि 4 अक्टूबर को उसकी अपने

Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का खुलासा, क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर ?

पति से वीडियो काल पर बात हो रही थी। वह पूछने लगा कि क्या आईब्रो बनवाई है। इसपर पत्नी गुलसबा ने कहा कि हां, आईब्रो सेट कराई है। बताते हैं कि यह सुनते ही सालिम गुस्सा हो गया और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। ससुराल पक्ष के लोग भी पति का ही साथ दे रहे हैं। अब पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। उधर, बसई नाका के एसीपी निशंक शर्मा का कहना है कि पत्नी की तहरीर पर महिला के पति, सास समेत 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में स्कूल वैन और बस की टक्कर में 4 बच्चों समेत 5 की मौत, 15 घायल 

ये भी पढ़ें : Lucknow : अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा में वरिष्ठ सपा नेता को हार्ट अटैक, मौत