Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..

UP : Action on two colorful tempers, one's dirty reel viral, other addicted to obscene antics

समरनीति न्यूज, कानपुर : सोशल मीडिया पर सिपाही का एक महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू की गई। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर थाने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार दिबियापुर थाने में तैनात एक सिपाही का महिला के साथ रंगरलियां मनाते अश्लील वीडियो वायरल हो गया।

महकमे में हड़कंप, वीडियो हटवाने में जुटी पुलिस

सीओ ने मामले को जांच में सही पाया। इसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। अब पुलिस सर्विलांस की मदद से सोशल मीडिया पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड इस अश्लील वीडियो को डिलीज कराने में जुटी है। महिला थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है।

UP : Obscene video of constable celebrating with woman goes viral, FIR against husband

महिला के ही फेसबुक-इंस्टाग्राम एकाउंट पर किए पोस्ट

सिपाही का नाम प्रमोद है जो दिबियापुर थाने में तैनात है। महिला के साथ उसका अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, महिला के फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर हुई जिसमें लिखा था कि सिपाही के कारण महिला सुसाइड करने जा रही है। बाद में सिपाही और महिला का अश्लील वीडियो डाला गया।

ये भी पढ़ें : निकाय चुनाव : BJP की दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची 21 अप्रैल के बाद, पढ़िए पूरी खबर..

उधर, महिला की पोस्ट पर अश्लील कमेंट्स भी आने लगे। महकमे में खलबली मच गई। सीओ प्रदीप कुमार ने दिबियापुर थाने पहुंचकर महिला और सिपाही दोनों से पूछताछ की। इसके बाद एसपी को जांच रिपोर्ट दी। इसके बाद एसपी चारु निगम ने सिपाही को निलंबित कर दिया।

आरोपी पति के खिलाफ पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की शादी 2021 में हुई थी। फिर 20 फरवरी 2023 को पीड़िता का उसके पति से तलाक हो गया। महिला का पति अपराधी किस्म का है। बीती 17 अप्रैल को उसी पति ने महिला से मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। फिर उसमें से सिपाही और महिला के अश्लील वीडियो उसी के फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड कर दिए। महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें : STF की रडार गुड्डू मुस्लिम का पहला नंबर, चलते-फिरते बना लेता है बम