Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने दिवंगत ITBP जवान को दी श्रद्धांजलि

Former MLA Daljit Singh paid tribute to late ITBP soldier in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के वीर सपूत ITBP जवान त्रिमोहन सिंह (35) की एक हादसे में जान चली गई थी। अपना फर्ज निभाते-निभाते वह हादसे का शिकार हो गए थे। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात रहे त्रिमोहन का शव आज उनके घर बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव लाया गया।

Former MLA Daljit Singh paid tribute to late ITBP soldier in Banda

यहां गार्ड आफ आनर दिया गया। परिजन बिलख-बिलखकर रोते रहे। वहीं गांव के लोगों की आंखें भी नम थीं। लोग किसी तरह परिजनों का सांत्वना दे रहे थे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने भी जवान को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया।

Former MLA Daljit Singh paid tribute to late ITBP soldier in Banda

पूर्व विधायक ने कहा कि वह दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दुखी परिजनों को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें : बांदा पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, बोले- अब महिलाएं पूर्ण निर्णय लेने में होंगी सक्षम..