Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, बोले- अब महिलाएं पूर्ण निर्णय लेने में होंगी सक्षम..

Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Banda, said-now women will be able to take complete decisions

समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज बांदा पहुंचे। यहां महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। दरअसल, डिप्टी सीएम मौर्य बांदा में महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दरअसल, यह महिला सम्मेलन नारी शक्ति वन्दन अधिनियिम लागू होने पर

Lucknow : पूर्व BJP सांसद के बेटे की PGI-लखनऊ में बेड न मिलने से मौत, जांच शुरू

आयोजित किया गया था। डिप्टी सीएम ने इस मौके पर कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के अंतर्गत लोग सभा एवं राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है। कहा कि बढ़ती समाजिक गतिशीलता के तहत महिलाएं अब पूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगी।

UPSSSC Pet 2023 : सेना के जवान समेत सोल्वर गैंग के 4 मुन्ना भाई गिरफ्तार, बिहार-कौशांबी..

उधर, पंचायत प्रमुखों और अधिकारियों की कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ 20 लाख 40 हजार की धनराशि का डेमो चेक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भेंट किया। इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता, नगर पालिका चेयर मैन मालती बासू, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, ममता मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP News : बांदा में शादी टूटी तो लवकुश ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..