Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

UP News : बांदा में शादी टूटी तो लवकुश ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..

When marriage broke up in Banda, Luvkush took dreadful step, chaos in family

समरनीति न्यूज, बांदा : मनपंसद लड़की से शादी टूटने पर एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। युवक ने नदी में छलांग लगा दी। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि नवरात्र उसकी शादी तय थी, लेकिन जब लड़की के घर वालों को पता चला कि वह शराब का आदी है तो शादी तोड़ दी। इसके बाद युवक ने जान देने की ठान ली।

शव की तलाश में जुटी बांदा पुलिस

जानकारी के अनुसार बांदा जिले के मर्काना थाना क्षेत्र के औगासी के रहने वाले 21 साल के युवक लवकुश निषाद की शादी इसी नवरात्रि में तय हुई थी। बताते हैं कि उसी लड़की को वह पसंद भी करता था।

रफ्तार बनी काल : बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

फिर लड़की के घर वालों को पता चला कि वह शराब का आदी है। इसपर लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। युवक ने इससे दुखी होकर नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं चला है। सीओ बबेरू आरके सिंह का कहना है कि तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें : बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…