Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…

Breaking : Inspector-Daroga and head constable looted silver from businessman, SP got it recovered

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी पर लटकता मिला। महिला के पति और मां ने उसके देवर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पैलानी के अलोना गांव में हुई घटना

जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता अकेली थी। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर देवर नशे में उसके घर में घुस गया और महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी

बांदा : शादी के 4 महीने बाद ही वर्षा ने चुना खौफनाक रास्ता, ये बोले परिजन..

हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को फांसी पर लटका दिया। पति खेत से लौटा तो चीख-पुकार मच गई। मृतका के पति का कहना है कि उसका छोटा भाई यानी महिला का देवर शराब के नशे में उसकी पत्नी के साथ कई बार छेडछाड़ कर चुका था। इतना ही नहीं उसके भाई की भाभी पर गंदी नजर थी। घटना वाले दिन भी उसका भाई नशे में घर पहुंचा था और पत्नी के कपड़े फाड़ दिए थे। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई ने

Lucknow : यूपी में 6 IAS और 5 PCS अफसरों के तबादले, सीतापुर के CDO-झांसी के नगर आयुक्त बदले

ही उसकी पत्नी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी है। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को लटका दिया गया है। मृतका की मां ने भी यही आरोप लगाया है। मृतका की मां का कहना है कि बेटी को उसका देवर काफी समय से परेशान करता था। उनकी बेटी ने उन्हें कई बार इसकी जानकारी दी थी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के भाई की तहरीर पर देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : कानपुर में सीएम योगी, बाल्मीकि जयंती पर 501 करोड़ की दी सौगात