Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : शादी के 4 महीने बाद ही वर्षा ने चुना खौफनाक रास्ता, ये बोले परिजन..

Banda : Varsha committed suicide just after 4 months of marriage, family members could not tell reason
फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : नवरात्र पर मायके से ससुराल पहुंची नवविवाहिता वर्षा ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत मे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। घर वालों में कोहराम मच गया। हालांकि, परिजन वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार चिल्ला कस्बे के नीरज कांत की पत्नी वर्षा (20) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद वर्षा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद

पिटाई के बदले छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, छर्रे लगने से छात्रा भी घायल..

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर शिव दर्शन का कहना है कि बेटा नीरज लखनऊ में रहकर काम करता है। नवरात्रि पर घर आया था। पत्नी भी मायके से ससुराल पहुंची थी। इसी बीच अज्ञात कारणों से उसने जहर का लिया। उधर, मृतका के भाई हमीरपुर के मौदहा निवासी अजय का कहना है कि चार महीने पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें : बांदा में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में हालत गंभीर