Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

Kanpur : पिटाई के बदले छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, छर्रे लगने से छात्रा भी घायल..

In Kanpur student fired at teacher in return of beating student also got injured due to shrapnel both narrowly escaped

समरनीति न्यूज, कानपुर : शिक्षक द्वारा डंडे से पिटाई का बदला लेने के लिए छात्र ने उसपर गोली चला दी। दूर से चलाई गई गोली के बारूद और छर्रे लगने से शिक्षक विकास तिवारी और छात्रा आकांक्षा शुक्ला घायल हो गए।

दूर से गोली चलने से बारूद और छर्रे लगे

घटना कानपुर के चौबेपुर में भजनलाल इंस्टिट्यूट में आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे के आसपास हुई। बताते हैं कि छात्र ने अपने चाचा के साथ मिलकर घटना की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

दहल उठा यूपी : 8 युवकों ने नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, पिता को देखकर भागे और फिर हुआ ऐसा..

जानकारी के अनुसार चौबेपुर के वंदे माता तिराहे के पास भजनलाल इंस्टीट्यूट है। वहीं यह घटना हुई। वहां इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाली छात्रा से बदनपुर गांव के अभिषेक यादव ने अभद्रता कर दी थी। इसपर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी थी। आज शुक्रवार को छात्र ने अपने चाचा के साथ मिलकर घटना कर दी।

UP Politics : कांग्रेस की ‘मोहब्बत-ए-आजम’ को झटका, अजय राय से नहीं मिले आजम, ठीकरा योगी सरकार पर

चिकित्सा सुबीर सिंह कटियार का कहना है कि गले में जो निशान दिख रहे ैहं उनका परीक्षण कराया जा रहा है। फायर काफी दूर से हुआ है, इसलिए बारूद के निशान हैं। डीसीपी पश्चिम विजय ढोल का कहना है कि आरोपी छात्र और उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।

ये भी पढ़ें : महोबा में बदमाश कारतूस यादव ने पुलिस बैन में किया बड़ा कांड…, दरोगा समेत 4 नपे