समरनीति न्यूज, महोबा : यूपी के महोबा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस सुरक्षा में पेशी पर गए बदमाश कारतूस यादव ने पुलिस बैन में बड़ा कांड कर डाला। उसने पुलिस सुरक्षा के बावजूद पुलिस के बज्र वाहन में फेसबुक लाइव कर विरोधियों को धमकियां दीं। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
पेशी पर ले जाते समय पुलिस वज्र वाहन में चला रहा था मोबाइल
जानकारी के अनुसार महोबा उप कारागार में बंद बदमाश कारतूस यादव को बीती 21 अक्टूबर को दरोगा शशांक देव, हेड कांस्टेबल अरविंद आर्या, कोशलेंद्र मिश्रा और सिपाही कमलेश वज्र वाहन से बदमाश बंदी लोकेंद्र उर्फ कारतूस यादव को पेशी पर
हमीरपुर ले गए थे। इस दौरान बंदी के पास एंड्रायड मोबाइल फोन था। उसने पुलिस के बज्र वाहन से ही फेसबुक लाइव (Facebook Live) किया। बताते हैं कि फेसबुक लाइव के जरिए बदमाश ने अपने विरोधियों को धमकी तक दे डाली। जल्द ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खबर फैली तो महकमे में हड़कंप मच गया।
हमीरपुर-महोबा का बड़ा अपराधी है लोकेंद्र उर्फ कारतूस यादव
बताया जाता है कि लोकेंद्र उर्फ कारतूस यादव के खिलाफ हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पंथरी का रहने वाला है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज है। महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में 2021 में उसके खिलाफ यह मुकदमा हुआ था। अब उसे पेशी पर अदालत ले जाया जा रहा था। तभी उसने यह घटना कर डाली। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने
वर्ल्ड कप के बीच बुरी खबर, भारत के महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन
मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। एएएसपी सत्यम का कहना है कि सोशल मीडिया पर बदमाश का फेसबुक लाइक का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं बदमाश के लिए महोबा कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें : UP News : लखीमपुर में बेटी की सास से प्यार, फिर हरदोई में दोनों ने चुन ली खौफनाक राह..पढ़िए चौंकाने वाली खबर