Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

रफ्तार बनी काल : बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Tragic accident in Banda, 3 people died and many injured
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा आज शुक्रवार सुबह नरैनी के शंकरपुरवा के पास हुआ।

हादसे से परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार नरैनी के रजियापुरवा के राजकिशोर (38) शुक्रवार सुबह अपने बड़े भाई शिक्षक राजाभइया (45) के साथ नरैनी जा रहे थे। तभी शंकरपुरवा के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से

बांदा : शादी के 4 महीने बाद ही वर्षा ने चुना खौफनाक रास्ता, ये बोले परिजन..

उनकी टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने मेडिकल कालेज भिजवाया। वहां राजकिशोर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे कमलेश का कहना है कि मृतक किसानी करते थे। उनके एक बेटा है। वहीं दूसरे घायल राजाभइया की भी हालत गंभीर बनी है। दूसरे बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। लोगों का कहना है कि दूसरी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : करनी का फल : मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर में 10 साल की सजा, 5 लाख जुर्माना