
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में तलाकशुदा महिला ने एक किशोरी को समलैंगिक प्रेम के जाल में फंसा लिया। महिला पड़ोसी किशोरी को समलैंगिक प्रेम में फंसाकर कानपुर से पश्चिम बंगाल ले गई। किशोरी के अचानक लापता होने से परिवार के लोग भी परेशान हो गए। बताते हैं कि उक्त महिला ने किशोरी की अपने खून से मांग भरकर निकाह का हवाला दे डाला। यह पूरा घटनाक्रम कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र का है।
खून से किशोरी की मांग भरी
अब पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, साढ़ की रहने वाली एक किशोरी बीती 5 अप्रैल को अचानक लापता हो गई।
ये भी पढ़ें: कॉलेज गईं दो छात्राएं लापता, FIR लिखकर तलाश में जुटी पुलिस
उसकी बड़ी बहन ने 7 अप्रैल को नव्या नाम की महिला के खिलाफ अपरहरण की रिपोर्ट लिखाई।
नव्या निकली रूमाना खातून
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवती की तलाश शुरू की। किशोरी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में मिली।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग की हद पार, महिला ने महिला पर लगाया यौन शोषण का आरोप-FIR..
पुलिस को यह भी पता चला कि नव्या महिला का गलत नाम है। महिला का असली नाम रूमाना खातून (21) है, जो दूसरे समुदाय की है। शुक्रवार को एक टीम पं. बंगाल पहुंची और महिला को उसके घर से पकड़ लिया।
पुलिस को दोनों पश्चिम बंगाल में मिलीं
साथ ही लापता किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने लापता किशोरी की मांग भरती महिला के साथ वाली फोटोज और वीडियो भी मिले हैं। थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी महिला के मोबाइल में किशोरी की मांग भरती फोटोज और वीडियो मिले हैं। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..
गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग की हद पार, महिला ने महिला पर लगाया यौन शोषण का आरोप-FIR..
यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद
ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
खाकी पर दाग: कानपुर में छात्रा का सिपाही ने किया यौन शोषण-FIR..
