
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक पति हैवान बन गया। पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिनदहाड़े पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। हत्या की यह वारदात बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव की है। हत्या की जानकारी लोगों को तब हुई जब मृतका की बेटी कोचिंग से लौटी। मां के शव को खून से लतपत पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
बबेरू के बगेहटा गांव में हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में आज गुरुवार मोबीन का अपनी पत्नी सरीफन से विवाद हो गया। बताते हैं कि दोनों पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चलता आ रहा था। आज सुबह फिर झगड़ा होने लगा।

कहा जा रहा है कि मोबीन ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। 48 वर्षीय सरीफन की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब बेटी कोचिंग से घर लौटी तो मां को खून से लतपत पड़े देख चीख पड़ी।
ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला
शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। हालांकि, सरीफन की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: बांदा में नाती ने दादी की गला दबाकर की हत्या, यह वजह..
वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर सबूत जुटाए हैं। बताते हैं कि मृतका के परिवार में 5 बेटे और 2 बेटियां हैं। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
रिश्तों का कत्ल: बांदा में नाती ने दादी की गला दबाकर की हत्या, यह वजह..
रिश्तों का कत्ल: बांदा में नाती ने दादी की गला दबाकर की हत्या, यह वजह..
कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं
यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी
