Thursday, April 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा मेडिकल कॉलेज में हंगामा-डॉक्टर की बर्खास्तगी पर डाॅक्टरों का धरना

Uproar at Banda Medical College

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा मेडिकल काॅलेज में आज हंगामा हुआ। दरअसल, बांदा मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टर की बर्खास्तगी पर साथी डाॅक्टरों ने धरना दिया। पूरा मामला बच्ची के इलाज में लापरवाही पर मेडिकल काॅलेज के डॉ. विनीत सिंह की बर्खास्तगी से जुड़ा है। कार्रवाई को लेकर अन्य डॉक्टर नाराज हैं। रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में हंगामे की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बच्ची का काटना पड़ा पैर, लापरवाही पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार संविदा चिकित्सक और जूनियर डॉक्टर ने इमरजेंसी गेट बंद कर धरना देना शुरू कर दिया।

Uproar at Banda Medical College

जानकारी होने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। बताते चलें कि एक बच्ची के इलाज में लापरवाही के आरोप साबित होने के बाद डाॅ. विनीत को सेवा से बर्खास्त किया गया है। बच्ची का पैर काटना पड़ा।

ये भी पढ़ें: बांदा में DM के निरीक्षण में खुली लापरवाहों की पोल-6 डाॅक्टरों-2 लैब टेक्नीशियन समेत 10 पर कार्रवाई

हमेशा के लिए वह दिव्यांग हो गई। जांच में आरोपी सिद्ध होने पर यह कार्रवाई की गई है।

डाॅक्टर के खिलाफ है कोतवाली में FIR

प्रशासन ने डॉक्टर विनीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते सेवा से मुक्त कर दिया। अब साथी डॉक्टर इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह गलत हुआ है। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया।

ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला 

गजब! बांदा में महिला डाॅक्टर का VideoViral.. ऑपरेशन थिएटर में बनाई रील-दर्द से कराहती मरीज..

गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला