Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: severe heat

भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..

भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। कल से यूपी में नौतपा भी शुरू हो रहे हैं। नौतपा यानी भीषण गर्मी के 9 दिन। पूरब से पश्चिम तक मानो आग बरस रही है। उधर, शनिवार को लगातार बांदा उत्तर प्रदेश में अधिकतम 46.2 डिग्री के साथ नंबर वन पर रहा। दूसरे नंबर पर प्रयागराज 46 डिग्री और तीसरे नंबर पर झांसी 44.9 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में बारिश का भी अनुमान है। अगले 6 दिन बाद बारिश के आसार हालांकि, मौसम विभाग ने अगले छह दिन बाद प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जिलों में सूरज आग बरसा रहा है। तपिश और लू के थपेड़ों ने आम जनमानस को हिलाकर रख दिया है। पूरे प्रदेश ही नहीं देश में बांदा जिला अब भी सबसे गर्म बना हुआ है। अभी कुछ दिन ऐसे ही सताएगी गर्मी मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से नौतपा शुरू हो...
जरूरी खबर, आज आधे बांदा शहर में नहीं आएगा पानी-संभलकर करें खर्च

जरूरी खबर, आज आधे बांदा शहर में नहीं आएगा पानी-संभलकर करें खर्च

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार 29 अप्रैल को आधे शहर में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी वजह पाइप लाइन में इंटरकनेक्शन का कार्य है। हालांकि, यह कार्य पहले 24 अप्रैल को होना था। अगर होमगार्ड परीक्षा के चलते इसे 28 अप्रैल तक टाल दिया गया था। 28 को काम पूरा हो रहा है। इसलिए आज 29 अप्रैल को आधे बांदा शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। हजारों परिवार इससे प्रभावित होंगे। इन इलाकों में नहीं आएगा पानी शहर के जिन इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें क्योटरा, इंदिरा नगर, जरैली कोठी कटरा, बंगालीपुरा, सिविल लाइन, स्वराज कालोनी, शांति नगर, छावनी, बाकरगंज, बन्योटा, आंशिक भूरागढ़, त्रिवेणी, अचरौड़, मरौली, उजरेहटा आदि क्षेत्र शामिल हैं। यह जानकारी बांदा जलसंस्थान के अधिशाषी अधिकारी द्वारा बीती 23 अप्रैल को जारी प्रेसनोट में दी गई थी। ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस...
बांदा में स्कूलों का समय बदला, अब इस टाइम होगी छुट्टी..

बांदा में स्कूलों का समय बदला, अब इस टाइम होगी छुट्टी..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। भीषण गर्मी के चलते डीएम के निर्देशों पर बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अब नए आदेशों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे। DM के निर्देशों पर BSA ने जारी किए आदेश वहीं 11 बजे स्कूलों में अवकाश हो जाएगा। बताते चलें कि बांदा में इस समय सुबह 12 बजे तक गर्मी भीषण रूप ले लेती है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ये भी पढ़ें: सुरक्षा पर सवाल! बांदा शहर में नग्न अवस्था में घूमता व्यक्ति, डर का माहौल बीते कुछ दिनों में बांदा जिले का तापमान देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा पहुंच चुका है। ऐसे में स्कूलों का समय बदलने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। ये भी पढ़ें: यूपी: पद के बदले सेक्स डिमांड! BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप https:...
देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश का बांदा जिला पूरे देशभर में गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को सबसे ज्यादा गर्म रहा। बांदा का तापमान सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। देशभर में भीषण गर्मी में बांदा सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बांदा का तापमान गर्मियों में देश में सबसे ज्यादा रहा हो। झांसी-चित्रकूट और महोबा समेत पूरे बुंदेलखंड के लिए अलर्ट यूपी में पहले ही भीषण गर्मी की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की जा चुकी है। साथ ही हीट वेव का अलर्ट भी है। अब बांदा, झांसी, चित्रकूट और महोबा जिलों समेत पूरे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। दरअसल, गुरुवार को सुबह से ही बांदा जिले में गर्मी के तेवर देखने को मिले। रात का तापमान भी ज्यादा रहा। ये भी पढ़ें: यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-ब...
UP Weather: संभलकर रहें.., कानपुर-बुंदेलखंड समेत 20 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

UP Weather: संभलकर रहें.., कानपुर-बुंदेलखंड समेत 20 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: UP Weather Today: भीषण गर्मी पूरे प्रदेश में कहर ढा रही है। इसी बीच लखनऊ मौसम विभाग ने आज कानपुर आसपास और बांदा-झांसी पूरे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने को कहा है। 20 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को कानपुर-बुंदेलखंड समेत आसपास के 20 जिलों के लिए यह चेतावनी जारी की है। कानपुर रहा सबसे ज्यादा गरम बताते हैं कि शुक्रवार को कानपुर में सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। प्रयागराज में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुंदेलखंड के जिलों में भी भीषण गर्मी रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाब...
यूपी के इस जिले के DM ने बदला स्कूलों का समय, भीषण गर्मी के चलते फैसला

यूपी के इस जिले के DM ने बदला स्कूलों का समय, भीषण गर्मी के चलते फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भीषण गर्मी को लेकर डीएम जे.रीभा ने स्कूलों का समय बदला है। डीएम श्रीमति रीभा के निर्देशों पर बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने सभी स्कूलों को आदेश जारी किए है। 1 से 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों के स्कूल सुबह 7 से 12 बजे तक संचालित होंगे। आदेश को न मानने वाले स्कूलों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा। साथ ही आदेशों में कहा ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर रोज हो रही लाखों की गुंडा टैक्स वसूली गया है कि गर्मी को देखते हुए बच्चों से आउटडोर क्रियाक्लाप न कराए जाएं। साथ ही छाया और स्वच्छ पेयजल की पूरी व्यवस्था रखी जाए। बच्चों को किसी भी तरह से कोई दिक्कत न होनी दी जाए। ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के दो खिलाड़ियों का अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए चयन https://samarneetinews.com/two-players-of-banda-stadium-s...
बांदा विधायक की दो टूक, बेवजह बिजली कटौती पर नपेंगे अधिकारी

बांदा विधायक की दो टूक, बेवजह बिजली कटौती पर नपेंगे अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आज बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने फाल्ट के नाम पर होने वाली बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को चेताया। विधायक ने आज चिल्ला रोड और पीली कोठी में स्थित विद्युत सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण भी किया। पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। विद्युत सब स्टेशनों का किया निरीक्षण दोनों विद्युत सब स्टेशनों का औचक निरीक्षण करते हुए विधायक ने बिजली अधिकारियों को चेताया कि फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती न करें। अन्यथा सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। सदर विधायक ने नगर में फाल्ट के नाम पर हो रही बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से विराम लगाने के लिए अधिशाषी अभियंता नगर को सख्त चेतावनी दी। ये भी पढ़ें : UP : चित्रकूटधाम मंडल में फर्जी मार्कशीट पर नौकरी वाले 26 लोगों पर होगी FIR..  ...
यूपी : इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर..

यूपी : इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश इस समय पूरी तरह भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन-रात तक का तापमान बढ़ा हुआ है। भीषण लू और प्रचंड गर्मी लोगों को झुलसा रही हैं। सुबह 9 बजे से ही धूप के थपेड़े लोगों को सताने लगते हैं। आज बुधवार को दिन के साथ रात भी रोज की अपेक्षा काफी गर्म रही। वहीं मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों के लिए येलो और आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बुद्धवार को कानपुर देहात रहा सबसे गर्म मौसम विभाग की माने तो फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। अगले 3 से 4 दिन लोगों को गर्मी से ऐसे ही जूझना पड़ेगा। प्रदेश में बुधवार को कानपुर देहात सबसे गर्म जिला रहा। वहां अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। https://samarneetinews.com/big-sex-racket-busted-in-lucknow-20-girls-and-15-youth-arrested-body-trade-racket...
Banda : अंधाधुंध कटौती पर BJP नेता MD विद्युत से मिले, समस्याएं उठाईं

Banda : अंधाधुंध कटौती पर BJP नेता MD विद्युत से मिले, समस्याएं उठाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ओर भीषण गर्मी और दूसरी ओर अंधाधुंध बिजली कटौती। बांदा में आम जनमानस इस दोहरी समस्या से जूझ रहा है। इसी को लेकर भाजपा नेताओं ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर से मुलाकात की। दरअसल, प्रबंध निदेशक बांदा आए थे। बढ़ती गर्मी में दर्द बढ़ा रही बिजली कटौती इस दौरान बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। उन्हें लोकल फाल्ट के नाम पर होने वाली अंधाधुंध कटौती की जानकारी दी। https://samarneetinews.com/heatwave-havoc-in-up-47deaths-in-kanpur-bundelkhand/ उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भले ही मंडल मुख्यालय समेत जिले में 24 घंटे आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन हकीकत अलग है। लोकल फाल्ट व ओवरलोड के नाम पर 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है। विद्युत अधिकारियों ने बैठक में दिए...
Heatwave का तांडव : बुंदेलखंड-कानपुर में अबतक 47 लोगों की मौत की खबरें

Heatwave का तांडव : बुंदेलखंड-कानपुर में अबतक 47 लोगों की मौत की खबरें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी में इस बार भीषण गर्मी आग बरसा रही है। लोगों की जान भी ले रही है। पूरे प्रदेश में लू (Heatwave) का कहर जारी है। कानपुर-बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है। आसमान से किस तरह आग बरस रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमीरपुर के राठ में आज एक बुजुर्ग का शव धूप में पड़े-पड़े झुलस गया। कानपुर-बुंदेलखंड में लू ढा रही कहर खबरें हैं कि शुक्रवार को हमीरपुर में 21, फतेहपुर में 8, चित्रकूट में 6, कानपुर और महोबा में 4-4, बांदा में 3 और फर्रुखाबाद 1 बच्चे की गर्मी से बिगड़ी हालत में जान चली गई। मृतकों के घर वालों का कहना है कि ये लोग गर्मी के चलते उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित थे। https://samarneetinews.com/heat-wave-havoc-in-banda-2-including-police-station-follower-died/ इसी बीच बांदा समेत सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने...