Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

जरूरी खबर, आज आधे बांदा शहर में नहीं आएगा पानी-संभलकर करें खर्च

Important news: Half of Banda will not receive water tomorrow
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार 29 अप्रैल को आधे शहर में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी वजह पाइप लाइन में इंटरकनेक्शन का कार्य है। हालांकि, यह कार्य पहले 24 अप्रैल को होना था। अगर होमगार्ड परीक्षा के चलते इसे 28 अप्रैल तक टाल दिया गया था। 28 को काम पूरा हो रहा है। इसलिए आज 29 अप्रैल को आधे बांदा शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। हजारों परिवार इससे प्रभावित होंगे।

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

शहर के जिन इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें क्योटरा, इंदिरा नगर, जरैली कोठी कटरा, बंगालीपुरा, सिविल लाइन, स्वराज कालोनी, शांति नगर, छावनी, बाकरगंज, बन्योटा, आंशिक भूरागढ़, त्रिवेणी, अचरौड़, मरौली, उजरेहटा आदि क्षेत्र शामिल हैं।

Important news: Half of Banda will not receive water tomorrow

यह जानकारी बांदा जलसंस्थान के अधिशाषी अधिकारी द्वारा बीती 23 अप्रैल को जारी प्रेसनोट में दी गई थी।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस्थान के संवेदनहीन अधिकारी, जनता बेहाल..

हालांकि, इसके बाद जलसंस्थान की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में 29 अप्रैल को पानी संभालकर खर्च करें। साथ ही पानी स्टोर करके रखें।

भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस्थान के संवेदनहीन अधिकारी, जनता बेहाल..