
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अपर परिवहन आयुक्त केडी सिंह और एएसपी शिवराज के निर्देशन में बड़ा वाहन चेकिंग अभियान चला। वाहन चेकिंग के इस अभियान में वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई हुई। ट्रक चालकों को हाइवे सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। व्यापक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
महोखर बाईपास व अन्य जगहों पर कार्रवाई
दरअसल, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने राजमार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें: बांदा में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर IMA ने बांटी पोषण पोटली
बांदा में महोखर बाईपास समेत शहर के आसपास कई क्षेत्रों में वाहन चेकिंग की गई। जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग ने 535 वाहनों का चालान किया।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत
5 वाहनों को सीज किया गया। अपर परिवहन आयुक्त का कहना है कि हादसों में कमी लाने के लिए अभियान चलाया गया है। आगे भी इस मामले में सख्ती बरती जाएगी।
ये भी पढ़ें: बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..
बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..
बांदा में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर IMA ने बांटी पोषण पोटली
बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत
