राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच आज शुक्रवार को सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पहला बयान भी दिया। सीएम योगी ने कहा कि हमने एसआईटी गठित की है। जांच में 'दूध का दूध और पानी का पानी' होगा। सीएम योगी ने साफ कहा कि दोषी चाहे कोई हो, वो बचेगा नहीं। मामले में पहला बयान देते हुए मुख्यमंत्री ने साफ और सख्त संदेश दे दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा, दोषी चाहे कोई भी हो, वो बचेगा नहीं
साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि इस मामले में अगर किसी के पास कोई सबूत है तो एसआईटी को दे दीजिए। जांच हो रही है।
ये भी पढ़ें: उन्नाव में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला
मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 दिन और रुक जाइये, जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा। कहा कि मामले में दोषी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं ...
