Saturday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

उप चुनाव से पहले BJP को झटका, अखिलेश यादव की मौजूदगी में विजय बहादुर समेत कई घर लौटे

Akhilesh Yadav made this appeal

मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : यूपी में उप चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और गोसाईंगंज वार्ड सदस्य विजय बहादुर यादव ने भाजपा छोड़ सपा ज्वाइन कर ली है। उनके साथ कई नेताओं और ग्राम प्रधानों ने भी सपा की सदस्यता ली है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश कार्यालय में खुद सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई।

अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में विजय बहादुर यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पिछले जिला पंचायत चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं पहली बार लखनऊ में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में विजय बहादुर की अहम भूमिका रही थी। यही वजह है कि बीजेपी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें : UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम