Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना.. 

Akhilesh Yadav announced 25 district heads, also appointed election in-charge UttarPradesh

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी जहां लोकसभा 2024 में सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही हैं, तो वहीं विपक्ष 80 सीटें हराने की तैयारी में जुटा है। विपक्ष की सबसे मजबूत पार्टी सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने आज रविवार को कहा है कि यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी को हराओ। अखिलेश यादव ने नारा दिया है कि ”80 हराओ, बीजेपी हटाओ”।

कहा- पुलिस लूट रही चांदी, सांसद पर हो रहा मुकदमा

यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। पुलिस सत्ताधारी सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। वहीं पुलिस चांदी भी लूट रही है। थाने से लूट का सामान बरामद हो रहा है। क्या यही भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है !  #अस्सी_हराओ_बीजेपी_हराओ

ये भी पढ़ें : UP : इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी, गिरफ्तार

दरअसल, अखिलेश यादव कन्नौज में बीजेपी सांसद के खिलाफ पुलिस से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज होने तथा एक इंस्पेक्टर के आवास से लूट की 50 किलो चांदी बरामद होने के मामले में सरकार को घेर रहे थे। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा ने इनमें से मात्र 5 सीटें ही जीती थीं।

ये भी पढ़ें : लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?