
समरनीति न्यूज, बांदा: मध्य प्रदेश बार्डर से खनन के ओवरलोड ट्रक-डंपरों की एंट्री फिर तेज हो गई है। बांदा आरटीओ विभाग की भूमिका फिर सवालों के घेरे में है। वहीं सीमावर्ती थानों गिरवां और मटौंध थानों की पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताते चलें कि मानूसन आने से बांदा की खदानें लगभग बंद हो गई हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के ओवरलोड सिंडिकेट के माफियाओं ने ट्रकों-डंपरों की एंट्री तेज कर दी है। एमपी के खनन ओवरलोड ट्रक बांदा जिले की सड़कों को तोड़ रहे हैं। यूपी सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
सीमावर्ती थानों और RTO विभाग पर उठते सवाल
सूत्रों की माने तो सैकड़ों बालू के ओवरलोड ट्रक बांदा के गिरवां और मटौंध थाना क्षेत्रों में मध्य प्रदेश से यूपी में इंट्री कर रहे हैं। यूपी-एमपी के इस ओवरलोडिंग सिंडिकेट की जड़ें बांदा समेत आसपास के जिलों के सरकारी सिस्टम में गहराई तक जमी हैं।
सूत्र बताते हैं कि बांदा जिले के आरटीओ व सीमावर्ती थानों में इस सिंडिकेट के गुर्गे सेटिंग बनाकर चलते हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!
यही वजह है कि सख्ती के बाद कुछ दिन इस ओवरलोडिंग पर लगाम कसती है। बाद में फिर वही हालात हो जाते हैं। इधर, बांदा समेत बुंदेलखंड के सभी जिलों में मानसून आने के बाद खदानें लगभग बंद हो चुकी हैं।
यह वजह है कि मध्य प्रदेश से बालू के ओवरलोड ट्रक-डंपरों की इंट्री तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..
बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई
बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!
एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..
