Saturday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस-RPF ने यात्रियों को दिए सुरक्षा के टिप्स

Police-RPF joint checking drive at Banda railway station

समरनीति न्यूज, बांदा: एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस-RPF का जागरूकता अभियान चलाया गया। संयुक्त चेकिंग करते हुए यात्रियों को जागरूक किया। यात्रियों को बच्चा चोरी, जहरखुरानी जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। रेलवे यात्रियों से बात भी की गई। साथ ही ट्रेन में संदिग्ध लोगों की जांच भी की गई। चेकिंग का उद्देश्य यात्रियों को ट्रेनों में होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करना था।

ट्रेनों में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने की कवायद

Police-RPF joint checking drive at Banda railway station

चेकिंग के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति जैसे अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यात्रियों को ट्रेन में आसपास संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा।

ये भी पढ़ें: बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..

रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में जाकर यात्रियों से बात की गई। यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया। साथ ही अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। आरपीएफ और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैसे कुछ अपराधी यात्री बनकर मासूमों को शिकार बनाते हैं।

Police-RPF joint checking drive at Banda railway station

इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरुचि द्विवेदी, जीआरपी एएसआई विनय कुमार, निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, महिला आरक्षी स्वेतलाना मौर्य, थाना एएचटीयू से आरक्षी प्रशांत यादव, महिला आरक्षी सरला मौर्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा-पेट्रोल भरे वैगन से निकला धुआं..

ये भी पढ़ें: बांदा ASP शिवराज बने प्रेरणा की मिसाल-ड्यूटी के साथ पूरी की पीएचडी  

Banda: बुंदेलखंड-झांसी के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सुपर स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें-आयुक्त ने दी हरी झंडी

बांदा में व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन, यह मांग..

Banda: झांसी DRM ने संरक्षा सेमिनार में कहा, सुरक्षित रेल संचालन रेलवे की पहली जिम्मेदारी

दुखद: बांदा में कोहरे में संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत-युवक की हादसे में..

बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस

41 साल की एक्ट्रेस सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गई, यह है पूरा मामला..