
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में लापरवाही पर 5 डाॅक्टर्स को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लापरवाही बरतने वाले 5 डाॅक्टर्स बर्खास्त किया है। स्वास्थ्य विभाग में 5 डाॅक्टर्स के बर्खास्त होने से हड़कंप मच गया। साथ ही अंबेडकर नगर के CMO और डिप्टी CMO सहित 16 के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है।
कई चिकित्सकाधिकारियों की वेतनवृद्धि भी रुकी
इतना ही नहीं कई चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि भी रोकी गई है। दरअसल, यह कार्रवाई जिलों से आईं चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद की गई है। अपनी ड्यूटी से बिना सूचना अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 5 डाॅक्टरों को बर्खास्त किया गया है।
ये भी पढ़ें: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, लाखों उपभोक्ताओं को राहत
निजी चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड जांच सेंटरों के पंजीयन और नवीनीकरण में अनियमितता पर भी कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में अंबेडकर नगर के CMO डाॅ. संजय कुमार शैवाल तथा डिप्टी CMO डाॅ. संजय वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति हुई है।
ये भी पढ़ें: पढ़िए कौन कहां भारी! बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम
बताते चलें कि स्वास्थ सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ मंत्री लगातार गंभीर कदम उठा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले डाक्टरों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहे हैं।
इन डाॅक्टरों को किया गया बर्खास्त
- डॉ. अलकनंदा जिला चिकित्सालय, गोरखपुर।
- डॉ. सौरभ सिंह, सीएमओ कर्यालय बलरामपुर।
- डॉ. मोनिका वर्मा, सीएचसी दिबियापुर, औरैया।
- डॉ. रामजी भरद्वाज, सीएमओ कार्यालय कुशीनगर।
- डॉ. विकलेश शर्मा, सीएचसी जगदीशपुर, अमेठी।
इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
- डॉ. अन्नू चंद्रा अधीन सीएमओ कार्यालय बलरामपुर।
- डॉ. शिवेश जायसवाल, राजकीय चिकित्सालय वाराणसी।
- डॉ. राजेश वर्मा, जिला चिकित्सालय, बदायूं।
- डॉ. जानकीश चंद्र शंखधर, जिला संयुक्त चिकित्सालय, संभल।
- डॉ. अरुण कुमार, जिला चिकित्सालय, बदायूं।
- डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव, संयुक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं।
- डॉ गणेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी गोला, लखीमपुर खीरी।
ये भी पढ़ें: तैयार रहिए! यूपी में कल से फिर गर्मी-सुहावने मौसम का दौर खत्म
UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..
तैयार रहिए! यूपी में कल से फिर गर्मी-सुहावने मौसम का दौर खत्म
बिजनौर: पूर्व मंत्री ओमवती देवी का निधन-मंत्री-सांसद व दो बार विधायक..
