
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। बुलंदशहर के खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित जिम में बीजेपी नेता के दो भाइयों व भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर की जानकारी से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। बताते हैं कि इस ट्रिपल मर्डर में बीजेपी सभासद के भाइयों और जन्म दिन मना रहे युवक में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि युवक ने गोलियां चला दीं। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी ट्रिपल मर्डर के मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
घर से पिस्टल लाकर बरसाईं चाचाओं-भतीजे पर गोलियां
इसके बाद युवक अपने घर गया और वहां से पिस्टल व साथियों को साथ लेकर आया। उसने जिम में बीजेपी सभासद के सगे भाई, चचेरे भाई और भतीजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर
वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
पुलिस बोली, जिम में बर्थ-डे पार्टी और शराब के सबूत मिले

बताते हैं कि बीती रात लगभग 11 बजे जीतू सैनी और अमरदीप का जिम में विवाद हो गया। वहां ये लोग जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। जीतू वहां से चला गया।
ये भी पढ़ें: यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..
बाद में पिस्टल और साथियों के साथ दोबारा पहुंचा और गोलियां बरसा दीं। पुलिस का कहना है कि जीतू के पास उसके भाई की लाइसेंसी पिस्टल थी। जीतू पहले पहली मंजिल पर बने जिम पहुंचा। वहां मनीष, अमरदीप और आकाश एक साथ बैठे थे।
पुलिस ने पूछताछ के लिए 15 लोगों को उठाया-टीमें गठित
जीतू ने तीनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। तीनों की गोली लगने से मौत हो गई। सीओ शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि मौके पर शराब के क्वार्टर और बियर कैन मिली हैं। शराबखोरी का मामला लग रहा है।
ये भी पढ़ें: यूपी में दर्दनाक घटना, 3 सगे भाई-बहन की डूबकर मौत-परिवार में कोहराम
वहीं एसपी देहात अंतरिक्ष जैन का कहना है कि 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।
ट्रिपल मर्डर के सीसीटीवी फुटैज तलाश रही है पुलिस
पुलिस टीम हत्या के कारणों की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटैज भी तलाशे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: UP: हाइवे पर खड़े डंपर से टकराया ऑटो, दो लोगों की मौत-3 गंभीर
बताते हैं कि मृतक मनीष खुर्जा नगर पालिका में भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई थे। अमरदीप सैनी चचेरे भाई थे। वहीं आकाश सैनी भाजपा सभासद के भतीजे थे।
BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर
यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..
यूपी में दर्दनाक घटना, 3 सगे भाई-बहन की डूबकर मौत-परिवार में कोहराम
UP: हाइवे पर खड़े डंपर से टकराया ऑटो, दो लोगों की मौत-3 गंभीर
यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर
देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
