Monday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में दर्दनाक घटना, 3 सगे भाई-बहन की डूबकर मौत-परिवार में कोहराम

chield drown death in Pelani Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक बहुत दर्दनाक घटना सामने आई है। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 3 भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। एक ही परिवार के सगे 3 भाई-बहन की मौत से कोहराम मच गया। घटना प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव की है। उधर, 3 भाई-बहन की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में मातम

जानकारी के अनुसार गांव के विजय बहादुर यादव के 3 बच्चे तालाब में नहा रहे ते। इनमें सबसे बड़ी बेटी 12 साल, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 साल थे। तीनों बच्चे घर के सामने ही तालाब में नहाने लगे।

ये भी पढ़ें: कानपुर में जल्लाद पिता ने 2 मासूम बेटियों की हत्या की-गिरफ्तार 

इसी दौरान तीनों तालाब में डूब गए। तीनों तालाब से बाहर नहीं निकले तो परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने तालाब में घुसकर उनकी तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें: ड्यूटी पर जाम छलकाना पड़ा भारी-वार्ड ब्वाय सस्पेंड, अपर मुख्य सचिव..

काफी देर बाद तीनों को बाहर निकाला गया। मगर तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि विजय बहादुर यादव की 4 संतान थीं।

ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला

सबसे छोटा बेटा 8 महीने का है। एक साथ 3 बच्चों की जान जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।दुखद घटना से सभी स्तब्ध हैं।

उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यूपी में 40 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, झांसी-आगरा-लखीमपुर समेत 15 जिलों के DM बदले

देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन

ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!